Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मांडना कला आजीविका विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा नाबार्ड के सहयोग से विलुप्त होती मांडना कला को अपनी पहचान देने एव साथ ही मांडना से अपनी आजीविका चलाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे नाबार्ड के आजीविका और उधम विकास कार्यक्रम का आज एक बेच का समापन किया गया।
इस कार्यक्रम में डी.डी.एम पूनीत हरित ने समापन कार्यक्रम के शुरुआत में हालोंदा गांव की 30 महिलाओं द्वारा 15 दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बनाए गए मांडना के चित्रों का अवलोकन किया गया। डी.डी.एम पूनीत हरित ने बताया की मांडना कला राजस्थान की पहचान रही है। ये हर मांगलिक कार्यों में मांडना का आपना एक महत्व रहा है परन्तु समय के साथ गांवों से कच्चे मकानों में गोबर और मिटटी की लिपाई पक्के मकान बनने से धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। कच्चे मकानो पर ही खड़ी एव गेरू से महिलाओं द्वारा बनाये जाते थे।

 

Mandana Kala Aajeevika Development Program concludes in sawai madhopur

 

साथ ही एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष जय कुमार बेनीवाल ने बताया की रणथम्भौर में लाखों पर्यटक हर वर्ष आते है उन्हें वन्यजीवों के साथ – साथ उस जगह की संस्कृति को भी जानने की इच्छा होती है परन्तु यहां ऐसा कोई केंद्र ही नहीं है। मांडना से महिलाएं अपनी आजीविका भी चला सकती है साथ ही अपनी संस्कृति से देशी – विदेशी पर्यटकों को रूबरू करवा सकती है। इसी क्रम में संस्था के सचिव नवीन बबेरवाल ने बताया की राजीविका द्वारा बनाये गये महिला समूहों के साथ मांडना कला प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को मांडना कला का प्रशिक्षण देने के बाद उन समूहों को बाजार उपलब्ध करवाने तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी द्वारा किया जायेगा। इस दौरान एनवायरनमेंट एंड एजुकेशन सोसाइटी के उपाध्यक्ष अनुपम मोरवाल एवं सीताराम बैरवा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा बंधा कर स्वागत किया इस दोरान बलराम वैष्णव, बुद्धि मीणा आदि लोग मोजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !