Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

पड़ोसी युवक के साथ भागी विवाहिता

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विवाहिता के पड़ोसी युवक के साथ भागने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विवाहित रात के समय पति को घर में सोता छोड़कर घर से निकल गई। इसके बाद पीड़ित पति ने करधनी थाने में पत्नी को भगा ले जाने वाले पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसआई राजपाल ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बताया गया है की कुछ समय पहले उसकी शादी हुई थी।

 

married woman youth jaipur husband police news 23 nov 24

 

 

22 साल की पत्नी के साथ पड़ोसी युवक बातचीत किया करता था। काफी बार पत्नी को समझाने के बाद भी उनकी बातचीत बंद नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 16 नवम्बर की रात को दोनों पति-पत्नी घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उसे सोता छोड़कर पत्नी बिना बताए चुपचाप घर से चली गई। सुबह उठने पर घर से पत्नी गायब मिली।

 

 

 

काफी ढूंढने के बाद भी उसका पता नहीं चला। शक होने पर आरोपी पड़ोसी के बारे में पता करने पर उसके भी घर नहीं होने का पता चला। करधनी थाने में पीड़ित पति ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी उसकी पत्नी को शादी करने के उद्देश्य से भाग कर ले गया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी पड़ोसी और विवाहिता की तलाश में जुटी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !