Sunday , 6 September 2026
Breaking News

अत्यधिक गर्मी के चलते चिकित्सा विभाग ने दी लू से बचने की सलाह

सवाई माधोपुर: जिले भर में तेज गर्मी के हालात बने हुए हैं। इसे देखते हुए चिकित्सा विभाग ने आमजन को एहतियात बरतने की सलाह दी है। साथ ही इस मौसम में दूषित पानी व भोजन के कारण भी बीमारियों उल्टी दस्त, मौसमी बीमारी, जलजनित रोगों में बढ़ोत्तरी होती है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने जिलेवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के प्रकोप की चपेट में कोई भी व्यक्ति आ सकता है परन्तु बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग व धूप में कार्यरत व्यक्ति, खिलाडी व ठंडी जलवायु में रहने वाले व्यक्ति आदि जल्दी आक्रांत होते हैं।

 

Medical department advised to avoid heatstroke due to extreme heat in sawai madhopur

 

इसलिए इस मौसम में शरीर में लवण व पानी की मात्रा को कम नहीं होने देना चाहिए। लू के रोगी को तुरंत उपचार मिलना जरूरी है। लू से बचने के लिए भूखे पेट अधिक देर तक धूप में न रहें। चिपके रहने वाले कपडों के इस्तेमाल से बचें। गर्म, मादक पदार्थों, चाय, काॅफी का का सेवन न करें। दूषित जल न पिेयें, खुले में रखे व बाजार में बिकने वाले दूषित भोजन सामग्री का सेवन न करें। बिना चिकित्सकीय सलाह के किसी भी दवा का सेवन ना करें। घर आए बाहर निकलने से पूर्व पेट भरकर पानी पी कर ही निकलें। शरीर में पानी व लवण अपर्याप्त होने पर विषम गर्म वातावरण में लू व तापाघात होता है।

GMVSWM

 

हृदय गति तेज हो जाती है व शरीर के अंग व अवयव प्रभावित होते हैं। सीएमएचओ ने बताया कि लू व तापाघात में सर का भारीपन व सरदर्द, अधिक प्यास लगना व शरीर में भारीपन के साथ थकावट, जि मचलाना, चक्कर आना, होंठ सूखना शरीर का तापमान अत्यधिक (105 फाॅरेनहाइट या अधिक) होना, पसीना आना बंद होना, मुंह का लाल होना, त्वचा का अत्यधिक सूखा होना। बेहोश होना, समुचित उपचार के अभाव में मृत्यु भी संभव है। उन्होने बताया लू से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ, नींबू का पानी, आम का पना का उपयोग करें। यात्रा करते समय पानी साथ रखें। संतुलित, हल्का व नियमित भेजन करें।

 

 

विशेष तौर पर 10 बजे से 5 बजे अपरान्ह् के बीच सूर्य के ताप से बचने हेतु बाहर जाने से बचें एवं कडी मेहनत से बचें। जहा तक संभव हो घर में ही रहें और सूर्य के संपर्क से बचें। जानवरों को छाया में बांधे और उन्हे पर्याप्त पानी पिलाए।लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपडों से पोछें अथवा नहलाए तथा चिकित्सक से सम्पर्क करें। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उ.मा. विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9461462222, 9887641704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !