Friday , 4 September 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना इत्यादि के बारे में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. कैलाश चंद सोनी अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ. दिलीप मीना ब्लाॅक सीएमओ, सुधीन्द्र शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम), नवलकिशोर अग्रवाल डीएनओ, आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी), विनोद शर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनयूएचएम), सुशील गुप्ता जिला लेखा प्रबंधक, विमलेश शर्मा आशा समन्वयक, अजयशंकर बैरवा सांख्यिकी अधिकारी, विजय विनय डीआई, आदित्य सिंह तंवर, डाॅ. नीति शर्मा डीपीसी व अन्य सहित एएनएम प्रशिक्षणार्थाी छात्राएं उपस्थित रही।
इस दौरान बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, नवीन मुखबिर योजना और पीसीपीएनडीटी अधिनियम से संबंधित विधिक सामान्य जानकारी के बारे में स्थानिय स्तर ऑडियो संदेश हेतु वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आशीष गौतम केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने बेटी अनमोल है का संदेश देने के लिए, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना इत्यादि की जानकारी प्रदान करने के लिए एएनएम प्रषिक्षण केन्द्र में आमुखीकरण सत्र का आयोजन किया गया।
Medical Department celebrated National Girl Child Day in sawai madhopur
जिसमें एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र की छात्राओं, ऐसे अभिभावक जिनके एक या दो बेटी है सहित कार्यालय के कर्मियों को आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को राज्य व जिले में बेटीयों के जन्म नहीं लिए जाने, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच और हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे समाज में घटती हुई बेटियों के कारण समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।
हमारे परिवार में बेटीयों के जन्म नहीं देने के कारणों पर उदाहरण सहित समझाया की बेटीयों को सुरक्षा अपने ही बेटों से करनी है, बेटियां भी अपना वंश चलाने, धार्मिक संस्कारों का पालन करने तथा बुढापें में लाठी का सहारा बनी हुई है। इसलिए बेटी जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। बेटियों को प्रोत्साहित करना चाहिए जिससे वह परिवार, समाज सहित देश का मान बढ़ा सकें।
प्रशिक्षण में लिंग चयन करने वालों की सूचना देने के बारे मे बताया। कार्यक्रम में ऐसे अभिभावक जिन्होनें एक या दो बच्चियों पर नसबंदी करवाने व जिनके एक या दो बच्चियां है, इनसे प्रेरणा लेकर शपथ ली गई कि वे अपने आस-पास के समुदायों में अन्य लोगों को इस हेतु प्रेरित करेगें। ऐसे अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !