Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कोविड वैक्सीन के लिए चिकित्सा संस्थानों को देना होगा डाटा

कोरोना से बचाव के लिए शीघ्र ही आने वाली वैक्सीन के संबंध में चिकित्सा विभाग द्वारा राज्यस्तर से वीसी के माध्यम से चिकित्सा विभाग के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों सीएमएचओ, आरसीएचओ, एडिशलन सीएमएचओ को जिला स्तर पर निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड वैक्सीनेशन के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्मिकों का डाटा चाहा गया है।

Medical institutions will have to provide data for the Covid vaccine

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना ने बताया कि इस हेतु संबंधित कार्मिक आशा सहयोगिनी, आँगनवाडी कार्यकर्ता व चिकित्सा विभाग से रजिस्टर्ड सभी निजि अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथोलॉजिकल लैब, एक्सरे लैब, सोनोग्राफी लैब, एवं अन्य सभी चिकित्सा विभाग से रजिस्टर्ड संस्थानों को अपने यहां कार्यरत सभी कार्मिकों का डाटा निश्चित फॉरमेट में भरकर चिकित्सा विभाग को उपलब्ध करवाना होगा।
संस्थानों को अपने कार्मिकों का डाटा वेबसाइट पर उपलब्ध फॉरमेट में देना होगा। फॉरमेट सरकार की वेबसाइट एचएमआईएस डाॅट एनएचपी डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर कोविड वैक्सीन बेनिफिशियरी स्टेट लिंक पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अथवा इसके लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय की कोविड शाखा में संपर्क कर सकते हैं। कार्मिकों का डाटा 30 अक्टूबर से पूर्व उपलब्ध करवाना होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !