Sunday , 7 June 2026
Breaking News

टी.बी. रोग की पहचान के लिए गांव-गांव पहुंचेगी मेडिकल टीम

सवाई माधोपुर: प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 से 18 दिसम्बर तक पोर्टल एक्सरे-वेन के माध्यम से शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सभी शिविरों का आयोजन प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा शिविर में टी.बी. रोग की पहचान के लिए लोगो की चेस्ट एक्सरे के माध्यम से टी.बी. की जांच की जाएगी।

 

Medical teams will travel from village to village to diagnose TB in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्ति जिनको दो सप्ताह से अधिक की खांसी, रात को पसीने आकर बुखार का आना, बगलम में खून आना आदि लक्षण दिखाई देते है तो वे टी.बी. का सम्भावित रोगी हो सकता है। ऐसे व्यक्ति शिविरों में पहुंचकर पोर्टेबल एक्सरे मशीन द्वारा अपनी छाती का एक्सरे करावे एवं रोग का पता लगावे।

 

स्वास्थ्य केन्द्रों पर 11 से 17 दिसम्बर तक लगेंगे शिविर:

उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर को स्वास्थ्य केन्द्र फलोदी, वेदपुर में, 12 दिसम्बर को टोडरा, कालाकुआ में, 13 दिसम्बर को हलोंदा, बोदल, कुशालीपुरा में, 15 दिसम्बर को दुमोदा में, 16 दिसम्बर को कैलाशपुरी, मोजीपुरा, जालपाखेडी में, 17 दिसम्बर को बलवंतखुर्द, रामनगर, खानपुर एवं 18 दिसम्बर को फिरोजपुरा, भाटपुरा, टेटरा में स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीबी रोग की पहचान के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अधिक से अधिक आमजन चेस्ट एक्सरे करवाकर लाभ उठाएं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !