Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

जिला प्राधिकरण की सचिव ने बाल विवाह रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता की अध्यक्षता में एडीआर सेंटर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में बाल विवाह रोकथाम हेतु गठित टास्कफोर्स की बैठक हुई।

 

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने कहा कि 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक बाल विवाह निषेध अभियान ’’बाल विवाह को कहे ना’’ के तहत बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए तालुका, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में बाल विवाह निषेध अधिनियम से संबंधित प्रावधानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाया जाना आवश्यक है।

 

A meeting of the task force constituted for the prevention of child marriage was held in sawai madhopur

 

 

साथ ही बाल विवाह रोकथाम हेतु किए जाने वाले प्रयासों, प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में दिशा-निर्देश प्रदान किये तथा बताया कि बाल विवाह होने की स्थिति में जिला प्राधिकरण के हेल्पलाईन नंबर एवं कंट्रोल नंबरो पर सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

 

साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन सदस्यगण की बैठक ली गई जिसमें पीड़ित प्रतिकर स्कीम, विधिक सहायता और मध्यस्थता आदि के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कृष्णा सामरिया सीओ सिटी, सियाराम बैरवा नायब तहसीलदार, आरसी मीना एएओ और सत्यप्रकाश गुप्ता नायब तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !