Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत ली सब्जी मंडी व्यापारियों की बैठक

बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति विमलचंद महावर और नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने नगर परिषद सभागार में बजरिया सब्जी मंडी के व्यापारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने सब्जी मंडी के व्यापारियों से बजरिया सब्जी मंडी को आदर्श सब्जी मंडी बनाने को लेकर सुझाव मांगे।
जिस पर व्यापारियों ने सर्वे करवाकर मंडी परिसर में पर्याप्त रास्ता छोड़कर एक परिवार को एक चिन्हित जगह आवंटित करने, महिलाओं व पुरुषों के लिए शौचालय बनाने, मंडी परिसर में प्याऊ बनाने के साथ ही मंडी परिसर में छाया, पानी व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने के सुझाव दिए।
Meeting of vegetable market traders taken under badlega Madhopur campaign will change in sawai madhopur
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि बदलेगा माधोपुर अभियान के तहत बजरिया सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, अब सब्जी मंडी को आदर्श सब्जी मंडी बनाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है।
बैठक के दौरान सब्जी मंडी के व्यापारियों से सुझाव लिए गए है, साथ ही सब्जी मंडी में पोलीथिन का उपयोग नहीं करने, गंदगी नहीं करने को लेकर समझाइश की गई है। साथ ही सब्जी मंडी को विकसित करने एवं सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे का निस्तारण करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !