Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

संविदा नर्सेज के नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

राजस्थान संयुक्त संविदा नर्सेज एसोसिएशन ने आज सोमवार को संविदा नर्सेज को नियमतिकरण, मेरिट बेस भर्ती और अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राजस्थान संयुक्त संविदा नर्सेज एसोसिएशन ने ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनावी घोषणा पत्र और विधानसभा सत्र में एएनएम, एनएचएम, यूटीबी, पीपीपी मोड़ और एमएमयू एवं प्लेसमेंट सहित समस्त योजनाओं में संविदा नर्सेज को नियमतिकरण की घोषणा की थी।

 

 

जिसे अब तक नियमतिकरण नहीं किया गया, वहीं नर्स ग्रेड द्वितीय के 1250 एवं एएनएम के 1155 पदों के लिए भर्ती निकाली जा रही है। जबकि राजस्थान में 14000 संविदा नर्सेज कार्यरत है। जिनके अनुपात में लगभग 10000 नर्स ग्रेड द्वितीय और 4000 एएनएम पदों पर नई भर्ती निकालकर संविदा नर्सेज को 2013 व 2018 नर्सिंग भर्ती की तर्ज पर मेरिट बेस एवं 10, 20, 30 बोनस अंक देकर नियमित करें।

 

Memorandum submitted regarding the demand for regularization of contract nurses in sawai madhopur

 

वहीं 2018 के बाद अब तक नियमित नर्सेज भर्ती का कोई भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। जिसको लेकर संविदा नर्सेज ने गत 28 फरवरी से 8 मार्च 2022 तक शहीद स्मारक जयपुर में धरना प्रदर्शन किया था। जिसे चिकित्सा शासन सचिव आशुतोष पेडगेकर और राज्य मंत्री पवन गोदारा के आश्वासन पर समाप्त किया था लेकिन अब तक संविदा नर्सेज की मांग सरकार के संज्ञान में नहीं है।

 

 

राजस्थान संयुक्त संविदा नर्सेज एसोसिएशन ने ज्ञापन बताया कि अगर संविदा नर्सेज की 10 जून तक मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश के समस्त संविदा नर्सेज कार्य बहिष्कार करते हुए स्वास्थ्य भवन जयपुर के घेराव करेंगे और वहीं पर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग व राजस्थान सरकार की होगी। इस दौरान मोहम्मद तौफीक, अमानत, निजामुद्दीन कुरैशी, रईश खान, चारु दत्त, बनवारी लाल और विनीत आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !