Sunday , 6 September 2026
Breaking News

मेरा जिला मेरा अभिमान – ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

अर्चना मीना ने जारी की जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेताओं की मेरिट सूची

सवाई माधोपुर जिले की लोकप्रिय एंटरप्रेन्योर, समाज सेविका, स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रांत कार्यप्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक अर्चना मीना अपने जिले को हर प्रकार से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में कई वर्षों से सक्रिय हैं। गत दिनों एक नवाचार करते हुए उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के लिए मेरा जिला मेरा अभिमान – ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जिसका परिणाम उन्होंने आज जारी किया।
Mera Zila Mera Abhiman Online essay competition result declared by Archana Meena
अर्चना मीना ने जूनियर व सीनियर वर्ग के विजेताओं की मेरिट सूची जारी करते हुए कहा कि मेरा जिला मेरा अभिमान शीर्षक पर आधारित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता ने आज अपने परिणाम तक का सफर तय कर लिया है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हमारे क्षेत्र के उस भविष्य को जीवंत करना है जो युवाओं की कल्पना में बसा है। अपार संतुष्टि का अनुभव हुआ जब हमारी मेधावी युवा शक्ति के इन गुणों से हमारा परिचय हुआ।
Junior Group Winners Result Online Essay Competition
अर्चना ने कहा सैंकड़ों प्रविष्टियों में श्रेष्ठ का चुनाव करना असंभव सा प्रतीत होता था किंतु इस कठिनाई का सामना करने में और भी अधिक गर्व का अनुभव हुआ कि हमारे जिले और देश का भविष्य हमारे चिंतनशील युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। सीनियर वर्ग के टॉप दस विजेता क्रमश: राजेन्द्र बैरवा, रोहित सैनी, अमित जांगिड़ , सोरम आर्य, समीक्षा शर्मा, राजीव मीना, तनु शर्मा, मेघा शर्मा, वैभव नामा एवं किरण मीना तथा जूनियर वर्ग के टॉप दस विजेता क्रमश: यशु गर्ग, अर्जुन सिंह राजावत, शिल्पा साहू, मोहित अग्रवाल, अर्चना द्विवेदी, तशु शर्मा, रीना गुर्जर, निष्ठा गुप्ता, हर्षिता चतुर्वेदी, खुशी राजपूत हैं।
Senior Group Winners Result Online Essay Competition
इनमें से दोनों वर्ग के टॉप तीन-तीन विजेताओं को क्रमश: 11 हजार, 51 सौ एवं 31 सौ रुपये के नकद पुरुस्कार से नवाजा जाएगा तथा अन्य सात-सात विजेताओं को सांत्वना पुरुस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर अर्चना ने समस्त प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !