Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बेटियां अनमोल है का दिया सन्देश

राजकीय कन्या महाविद्यालय सवाई माधोपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस. कैम्प) शिविर की दोनो ईकाईयों में जिला पीसीपीएनडीटी सैल द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं बेटियाॅ अनमोल है कार्यक्रम के बारे में बताया गया।

Message Daughters are precious Beti bachao beti padhao Save girl

शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक आशीष गौतम ने डाॅटर्स आर प्रीशियस (बेटीयाॅ अनमोल है) डेप कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम उपस्थित स्वयंसेविकाओं को बेटी बचाओं बेटी पढाओं कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी एक्ट, 1994 के कानूनी प्रावधानों, मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत ढाई लाख की प्रोत्साहन राशी ईनाम, 108, 104 टोल फ्री नम्बर, मुख्यमंत्री राजश्री योजना, मुख्यमंत्री बालिका संबल योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
आशीष गौतम ने कन्या भ्रूण जांच/हत्या को रोकने हेतु आम जनता की सोच में बेटा बेटी एक समान समझना, बेटी को बोझ नही मानना व बेटी को शिक्षा दिलवाये जाने के साथ साथ लिंग चयन करने वाले अथवा करवाने वाले की पुख्ता सूचनाऐं देने, प्रचार प्रसार करने, डिकाॅय ऑपरेशन कार्यवाही तथा बेटीयों को बचाना है तो बेटो को समझाना ही होगा इत्यादि के बारे में विस्तृत बताया। शिविर में उपस्थित छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया गया। सभी ने डेप रक्षक बनने की ठानी। कार्यक्रम में शिविर प्रभारी डाॅ. विजय सिंह मावई, राजेश मीना तथा कार्यवाहक प्राचार्य राजेश शर्मा उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !