Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी अनमोल है का दिया संदेश

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2023 के अवसर पर डाॅ. धर्मसिंह मीना मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशानुसार राजकीय नर्सिग महाविद्यालय सवाई माधोपुर में बेटी बचाओ बेटी पढाओं, पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना इत्यादि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक) डाॅ. कैलाश चंद सोनी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयों को बताया कि हमारे परिवार में बेटीयों के जन्म नहीं देने के कारणों पर उदाहरण सहित समझाया कि बेटीयों को सुरक्षा अपने ही बेटों से करनी है, बेटीयां भी अपना वंश चलाने, धार्मिक संस्कारों का पालन करने तथा बुढापें में लाठी का सहारा बनी हुई है।

 

 

 

इसलिए बेटी जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाना चाहिए। बेटीयों को प्रोत्साहित करना चाहिए, जिससे वह परिवार, समाज सहित देश का मान बढ़ा सकें। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रूकमकेश मीना ने समाज में बेटा – बेटी में भेदभाव नहीं करने तथा सभी को समान अवसर दिये जाने के बारे में बताया। लिंग चयन करने या करवाने वालों की सूचना देने पर तीन लाख का प्रोत्साहन राशि प्रदान करने बावत विचार व्यक्त किये। राजकीय नर्सिग महावि़द्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य डाॅ.सैयद बलीग अहमद ने राज्य व जिले में बेटीयों के जन्म नहीं लिये जाने, लिंग भेदभाव, कन्या भ्रूण जांच एवं हत्या के कारणों व परिणाम के बारें मे विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि हमारे समाज में घटती हुई बेटियों के कारण समाज में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी हुई है।

 

 

Message given Beti Anmol Hai on the occasion of National Girl Child Day in Sawai Madhopur

 

 

 

केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) आशीष गौतमने बेटी अनमोल है का संदेश देने के लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीसीपीएनडीटी एक्ट की विधिक जानकारी, राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं राजश्री योजना, मुखबिर प्रोत्साहन योजना इत्यादि की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण में लिंग चयन करने वालों की सूचना देने के बारे मे बताया। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, 104/108 टोलफ्री नम्बर, व्हाटस ऐप नम्बर 9499997795, ईमेल आईडी पीसीपीएनडीटीजयपुरएटजीमेलडाॅटकाॅम पर लिंग चयन करने वालों या करवाने वालों की पुख्ता सूचना देने पर मुखबिर प्रोत्साहन योजना के तहत कुल तीन लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने, डिकाॅय कार्यवाही के बारे में विस्तार से बताया तथा लिंग चयन नहीं करने, बेटा – बेटी में भेदभाव नहीं करने तथा लिंग चयन करने या करवाने वालों की सूचना देने संबंधी शपथ ली गई।

 

 

 

 

इस दौरान कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (पक) डाॅ. कैलाष चंद सोनी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.रूकमकेश मीना, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डाॅ.अनिल जैमिनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एनएचएम) सुधीन्द्र शर्मा, केस ऑफिसर एवं जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी)आशीष गौतम, प्राचार्य, राजकीय नर्सिग महावि़द्यालय डाॅ.सैयद बलीग अहमद, नर्सिग ऑफिसर रेखा गोयल, नर्सिग ऑफिसर रजनीश मीना, नर्सिग ऑफिसर ममता गोचर, नर्सिग ऑफिसर सुरेन्द्र, नर्सिग ऑफिसर मो.साजीद, नर्सिग ऑफिसर मुकेश मित्तल, जिला नोडल अधिकारी (आरबीएसके) डाॅ. जीशान, जिला लेखा प्रबंधक सुशील गुप्ता, आदित्य सिंह तंवर सहित एएनएम प्रशिक्षणार्थाी छात्राएं उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !