Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विद्यालयों में वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सवाई माधोपुर: क्षेत्रीय कार्यालय, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, प्राकृतिक सोसायटी एवं फतेह पब्लिक स्कूल सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय, करमोदा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी बलजीत मीणा एवं प्राकृतिक सोसायटी की अध्यक्ष रूपिंदर कौर द्वारा विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में लगभग 50 पौधे रोपित कर लगभग 300 पौधे उपस्थित विद्यार्थियों को वितरित किए गए।

 

Message of environmental protection given by planting trees in schools of Sawai Madhopur

 

 

इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को रोपित पौधों के संरक्षण, नियमित सिंचाई एवं देखभाल हेतु प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय अधिकारी एवं प्राकृतिक सोसायटी की अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं दैनिक जीवन में पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को कपड़े से बने थैले वितरित किए तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने एवं इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों जैसे कपड़े एवं जूट से निर्मित थैलों के उपयोग का आग्रह किया।

 

 

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय के कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता राजकुमार गुर्जर, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आकांक्षा शर्मा, डॉ. अंजलि उपाध्याय तथा फतेह पब्लिक स्कूल से हनुमान प्रसाद वैष्णव, विद्यालय स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना एवं स्कूली विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !