Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ की 60 से अधिक कार्रवाई

जयपुर: अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ पिछले पांच-सात दिन में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, राजसमंद, कोटा आदि में 60 से अधिक कार्रवाई करते हुए 12 एफआईआर, वाहनों की जब्ती कर संबंधित थानों में सुपुदर्गी के साथ ही एक करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया है। भीलवाड़ा के गेता पाटोली में अ*वैध बजरी खनन कर परिवहन करते हुए ट्रेलर का देर रात पीछा करने पर स्कार्पियो द्वारा पीछाा करने ओैर बाधा पहुंचाने के प्रयास पर टीम द्वारा स्कार्पियों को जब्त कर बड़लियास थाने के सुपुर्द किया गया है।
Mines Department big action on gravel mining in rajasthan
मुख्यमंत्री व खान मंत्री भजन लाल शर्मा ने अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं। खान विभाग के प्रमुख शाासन सचिव टी रविकान्त अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की सीधे मॉनिटरिंग कर रहे है। खान विभाग के अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हुए हैं। अतिरिक्त निदेशक माइंस उदयपुर दीपक तंवर के निर्देशन में की जा रही कार्रवई के तहत भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद क्षेत्र में बड़ी कार्रवई की गई है।
चित्तौडगढ़ में 8 अक्टूबर को रात्रि में 4 ट्रैक्टर- ट्रॉलियों को अ*वैध बजरी का निर्गमन करते हुए जब्त कर पुलिस थाना बिगोद को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार एसएमई भीलवाड़ा ओपी काबरा ने बताया कि इसी माह में भीलवाड़ा, बिजौलियां, चित्तोड़गढ़ और निम्बाहेड़ा में अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 20 कार्रवाई की गई है। इसमें 32 लाख 45 हजार का जुर्माना राशि वसूल कर राजकोष में जमा कराया गया है। इसी तरह से एसएमई विजिलेेंस भीलवाड़ा द्वारा 7 प्रकरण दर्ज कर 3 लाख 81 हजार रुपए की वसूली कर राजकोष में जमा कराया गया है।
एसएमई जयपुर एनएस शक्तावत के कार्य क्षेत्र में अ*वैध खनन के 3, अ*वैध खनिज परिवहन के 26 और अ*वैध खनिज भण्डारण के 19 स्टॉक जब्त कर 3120 टन बजरी जब्त की गई है। एमई जयपुर श्याम कापड़ी की टीम ने 2 डंपर व 4 ट्रॉली जब्त व 2 लाख 25 हजार 260 रु. का जुर्मान वसूला है। एएमई दौसा एलसी मीणा व एएमई कोटपूतली अमीचंद लुहारिया की टीम द्वारा एक एक बड़े उपकरण जब्ती के साथ ही 8 डंपर व 19 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है।
एएमई टोंक सोहन लाल सुथार की टीम द्वारा पीपलू में 1, टोडारायसिंह में 6, मोर में 1 व दूनी में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। एएमई कोटपूतली द्वारा अमरसर में 2 एफआईआर दर्ज कराई गई है। एएमई टोंक ने 3120 टन बजरी के अ*वैध भण्डारित स्टॉक को जब्त किया है। एसएमई विजिलेंस जयपुर प्रताप मीणा द्वारा 14 कार्रवाई करते हुए 27 लाख 90 हजार का जुर्माना वसूला है।
एसएमई जयपुर विजिलेंस प्रताप मीणा के दल ने 2 वाहन श्री माधोपुर, 1 नीम का थाना, 1 कोट, 3 मुहाना थाना और 4 वाहन कानोता थाने की चौकी बगराना में सुपुर्द किए गए हैं। इसी तरह से एमई विजिलेंस जयपुर केसी गोयल द्वारा 8 कार्रवाई करते हुए 15 लाख की जुर्माना राशि वसूल की है। एमई राजसमंद द्धितीय ललीत बाछरा ने कार्रवाई करते हुए कुंवारिया पीपली में 196 टन बजरी जब्त की है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अ*वैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !