Sunday , 6 September 2026
Breaking News

प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस में सुने लोगों के अभाव अभियोग

जिला प्रभारी एवं श्रम, कारखाना, बायलर्स निरीक्षण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) टीकाराम जूली जिले के दौरे पर रहे। जूली ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर लोगों के अभाव अभियोग सुने तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
प्रभारी मंत्री को सीमेंट फैक्ट्री श्रमिकों की समस्याओं से अवगत करवाया गया तथा ज्ञापन सौंपे गये। इसमें श्रमिकों को सीमेंट फैक्ट्री परिसर व आवासीय काॅलोनी आवंटित करने तथा पूरा मुआवजा दिलवाने की मांग की गई।

Minister charge listen problem people circuit house sawai madhopur

इसी प्रकार रामधणी मीना निवासी मुई ने बताया कि वह भवन संनिर्माण श्रमिक है तथा उसकी 2 बेटियों को शुभशक्ति योजना तथा 1 बेटे व 1 बेटी के छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाइन करवाये हुये दो साल गुजर चुके हैं, ई-मित्र और श्रम कल्याण कार्यालय के चक्कर लगाते-लगाते थक गई लेकिन न तो योजनाओं का लाभ मिला, न ही मना किया गया। मेरी ग्राम पंचायत में बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को भी योजना का लाभ मिल चुका है।
लोदीपुरा निवासी लक्ष्मीनारायण रैगर ने उसकी 2 बीघा कृषि भूमि से अपराधियों का कब्जा हटवाने की मांग की। एक परिवादी ने बताया कि टाइगर प्रोजेक्ट की परिधि में आने के कारण 2009 में उसकी खान बंद कर दी गयी। इसके बाद वन विभाग के गार्ड पद पर कई बार भर्ती हुई लेकिन उसके परिवार से किसी को गार्ड की नौकरी नहीं दी गयी जबकि नियमानुसार नौकरी मिलनी चाहिये थी। जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की माॅंग के साथ यहाॅं की महिलाओं ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन दिया। शहर में बड़े नालों की समस्या का समाधान करने की मांग भी जनसुनवाई में की गयी।
जनसुनवाई के दौरान प्रभारी मंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम नही होने, पैंशन एवं एनएफएस, योजना में नाम जुड़वाने, समय पर विद्युत कनेक्षन सहित अन्य समस्याओं से अवगत करवाया गया। प्रभारी मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियत समय अवधि में समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सवाई माधोपुर उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ खटीक, पुलिस उप अधीक्षक दिनेश मीणा भी उपथित थे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार के निवास पर भी आमजन की व्यक्तिगत व सार्वजनिक समस्याओं का समाधान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !