Sunday , 7 June 2026
Breaking News

विधायक ने दिए अग्नि पीड़ित को आर्थिक सहायता देने के निर्देश

सवाई माधोपुर के मैनपुरा गांव में गुरुवार रात को एक छप्पर में आग लगने से उसमें बंधे मवेशी झुलस गए और छप्पर जलकर राख हो गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक Danish Abrar ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने साथ में मौजूद विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा को आग लगने से हुए नुकसान की आंकलन रिपोर्ट बनाकर पीड़ित को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए।

MLA Danish Abrar Instructions giving financial assistance victims
पीड़ित कमलेश पुत्र रामस्वरूप मीणा ने बताया कि रात को वह अपने घर पर सो रहा था। इसी बीच पास ही स्थित छप्पर में आग लग गई। पडोसी द्वारा आग लगने की सूचना दिए जाने पर वह घर से बाहर आया तथा आसपास के लोगों की मदद से छप्पर में बंधे मवेशियों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक आग के बढ़ जाने से मवेशी बुरी तरह झुलस गए। छप्पर से आग की लपटें उठती देख मौके पर काफी भीड जमा हो गई। ग्रामीणों ने पास ही स्थित बोरिंग चलाकर बड़ी मशक्कत से आग को बुझाया। सूचना मिलने पर सूरवाल थानाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !