Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

एक करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता से मॉडल सौर गांव का होगा विकास

सवाई माधोपुर जिले में 1 हजार 110 ने करवाया पंजीकरण

सवाई माधोपुर: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई महत्वाकांक्षी पहल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में राज्य को विद्युत उत्पादन में सरप्लस बनाने एवं परिवारों को 24 घंटे मुफ्त विद्युत उपलब्ध कराने के लक्ष्यानुसार योजना को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए राज्य में अब तक हजारों रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। आदर्श सौर ग्राम योजना के तहत प्रत्येक जिले में 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का चिन्हिकरण कर एक करोड़ रूपए के केन्द्रीय वित्तीय सहायता के माध्यम से एक मॉडल सौर गांव विकसित किया जाएगा।

 

 

Model solar village will be developed with financial assistance of Rs 1 crore in sawai madhopur

 

 

 

मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लाभान्वित परिवारों को 150 यूनिट बिजली प्रतिमाह निःशुल्क:

बजट 2025-26 के तहत निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में लाभार्थी परिवारों को और अधिक लाभ देने व सरकार के वित्तीय भार पर नियंत्रण करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेवलेज कर मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के लाभान्वित परिवारों को चरणबद्ध रूप से निःशुल्क सोलर प्लांट्स लगाते हुए 150 यूनिट बिजली प्रतिमाह निःशुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। साथ ही अल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए सामुदायिक सौलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।

 

 

 

क्या है पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने और एक करोड़ घरों के लिए हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने हेतु पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी। योजना में 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए प्रणालीगत लागत के 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए अतिरिक्त प्रणालीगत लागत के 40 प्रतिशत के बराबर सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

 

 

 

 

सब्सिडी को 3 किलोवाट पर सीमित किया गया है। मौजूदा मानक कीमतों पर, इसका आशय 1 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक वाली प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी से है। इस योजना के माध्यम से, शामिल घर बिजली बिल बचाने के साथ-साथ डिस्कॉम को अधिशेष बिजली की बिक्री के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। 3 किलोवाट क्षमता वाली एक प्रणाली एक घर के लिए औसतन प्रति माह 300 से अधिक यूनिट उत्पन्न करने में सक्षम होगी।

 

 

 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का ऐसे उठाएं लाभ:

अधीक्षण अभियंता बीएल मीणा ने बताया कि पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन के लिए शर्तों में आवेदक के पास एक घर होना चाहिए, जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। घर के पास वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए। सोलर पैनल के लिए किसी अन्य सब्सिडी का आवेदक लाभ नहीं ले रहा हो। इस योजना में शामिल होने वाले परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन करने और छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लिए एक उपयुक्त विक्रेता का चयन करने में सक्षम होंगे।

 

 

 

राष्ट्रीय पोर्टल स्थापित की जाने वाली प्रणाली के उचित आकार, लाभ की गणना, विक्रेता की रेटिंग आदि के बारे में प्रासंगिक जानकारी प्रदान करके परिवारों को उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेगा। सरकार ने इस योजना की शुरुआत के बाद से जागरूकता बढ़ाने और इच्छुक परिवारों से आवेदन प्राप्त करने हेतु एक व्यापक अभियान शुरू किया है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक परिवार https://pmsuryagarh.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जयपुर डिस्कॉम (आरई-डीएसएम) कॉल सेन्टर 0141-2209533 एवं नेशनल सोलर पोर्टल 18001803333 पर सम्पर्क कर सकते है।

 

 

 

जिले में 1 हजार 110 परिवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन:

पीएम सूर्य घर योजना रूफ टॉप सोलर के माध्यम से सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुंचाने की महत्वाकांक्षी पहल के तहत सवाई माधोपुर जिले में अब तक 1 हजार 110 परिवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाते हुए 349 ने वेन्डर का सिलेक्शन कर लिया है। इनमें से 150 आवेदकों के घरों में रूफ टॉप सोलर लगाए भी जा चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !