Saturday , 5 September 2026
Breaking News

डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

जयपुर: जयपुर के सोडाला इलाके में डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। चालक ने चलती कार से कूदकर जान बचाई है। मिली जानकारी के अनुसार एलिवेटेड रोड से उतरने के दौरान कार के ब्रेक फेल हो गए। कार चालक ने कार को रोकने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन कार कंट्रोल से बाहर हो गई।

 

 

moving car collided with a divider in jaipur

 

 

इसके बाद चालक ने अपनी जान बचाने के लिए चलती कार से छलांग लगा दी। इसके बाद कार दो बार डिवाइडर से टकराई जिस से कार में आग लग गई। कार के डिवाइडर से टकराने से कार पलटती हुई नीचे आ गई। गनीमत रही की इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। कार में आग लगने की जानकारी मिलने पर मौके पर दमकल पहुंची और आग पर काबू किया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एलिवेटेड रोड से श्याम नगर की तरफ बाइक से उतर रहा था। इसी दौरान आगे चल रही कार असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई। आग लगने पर कार चालक भी कार से नीचे कूद गया। कार नीचे उतरने के दौरान और तेज हो गई। इसके बाद कार एक बार फिर से डिवाइडर से टकराई जिस से उस में आग लग गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !