Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नालसा न्याय सबके द्वार सबके लिए : जिला एवं सेशन न्यायाधीश

रन फॉर लीगल एड इवेंट को जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने दिखाई झण्ड़ी

राजस्थान उच्च न्यायालय के प्लैटिनम जुबली के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा रणथम्भौर सर्किल से सर्किट हाउस तक दो किलोमीटर रन फॉर लीगल एड इवेंट को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं सेशन न्यायाधीश ने कहा कि रन फॉर लीगल एड इवेंट का उद्देश्य नालसा के निर्देशानुसार न्याय सबके द्वार सबके लिए का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पीड़ित को निर्धारित समयावधि में न्याय दिलाना है।

 

 

उन्होंने बताया कि नालसा के निर्देशानुसार प्रत्येक तीन माह में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है ताकि अधिक से अधिक प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण हो सके। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक माह महिला पीड़ित एवं मृतक के आश्रितों को पीड़ित प्रतिकर का लाभ दिलान के उद्देश्य से प्रत्येक माह बैठक का आयोजन किया जाता है।

 

NALSA Justice at everyone's door for everyone District and Session Judge

 

रन फॉर लीगल एड इवेंट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार ढाबी ने सभी का आभार व्यक्त किया। रन फॉर लीगल एड इवेंट में करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पवन शर्मा, द्वितीय स्थान पर वंश प्रताप, तृतीय स्थान पर अंश प्रताप रहे। वहीं महिला वर्ग में प्रियंका मीना ने प्रथम, द्वितीय तनिष्का राव एवं तृतीय स्थान पर सीजीएम ज्योति मीना रहीं। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एस.के. पाराशर, विशिष्ट न्यायाधीश एस.सी.एस.टी कोर्ट पल्लवी शर्मा, जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, सीसीएफ अनूप के.आर., कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, डीएफओ वन्यजीव प्रमोद धाकड़, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह मीना, प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अरविन्द कुमार, अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट हिमांशु गर्ग, जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी, अध्यक्ष अभिभाषक संघ श्रीदास सिंह राजावत, सचिव जयराज सिंह एवं न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !