Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नार्काे कोर्डिनेशन सेन्टर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक हुई आयोजित

नार्काे कोर्डिनेशन सेन्टर जिला स्तरीय कमेटी की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज और देश के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि जिले के युवा नशा छोड़ें, जिन्दगी को करें हां। युवा नशे से दूर रहेंगे तो परिवार खुशहाल और प्रगति करेगा।

 

उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं में गुटखा तम्बाकू, शराब, अफीम, गांजा, चरस के नशे की प्रवृत्ति से अपराध बढ़ रहे हैं, परिवार टूट रहे हैं। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देने हेतु सभी स्कूलों तथा कॉलेजों में विद्यार्थियों को लघु फिल्म दिखाकर जागरूकता अभियान चलाकर ड्रग फ्री केम्पस घोषित करवाने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए है।

 

 

Narco Coordination Center District Level Committee meeting was held in sawai madhopur

 

 

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि जिले में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से अपराध बढ़ने की सम्भावना अधिक बलवती होती है। उन्होंने नशीले पदार्थों के संबंध में खुफिया जानकारी एकत्रित कर पुलिस को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से अ*फीम का डाईवर्जन होता है। अ*फीम, गां*जे की अ*वैध खेती की निगरानी की जाए।

 

 

 

अ*फीम की वैध खेती के डो*डा पोस्त के नष्टीकरण की विधिक कार्यवाही की जाए। खांसी की दवाईयों जैसे ट्रोमाडोल, कोडिल व अन्य दवाईयों नशे के रूप में काम में नही ली जाएं। भांग ठेकों पर अवांछित गतिविधियों पर निगरानी रखें। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार, सीएमएचओं डॉ. धर्म सिंह मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !