Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राष्ट्रीय भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी कीर्ति सिंह का दो दिवसीय प्रवास संपन्न

राजस्थान प्रवास के तहत सवाई माधोपुर जिले में प्रवास के लिए पहुंची कीर्ति सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरियाणा एवं जैन कमल मित्र पोर्टल इंचार्ज का दो दिवसीय प्रवास आज सोमवार को संपन्न हुआ। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय प्रवास के अंतर्गत मंडल स्तर एवं शक्ति केंद्र बूथ स्तर तक संगठनात्मक चर्चा की गई एवं बैठक आयोजित की गई। विभिन्न कार्यक्रमों के तहत पदाधिकारी कीर्ति सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी से मुलाकात एवं चर्चा की, साथ ही लाभार्थी महिलाओं से संवाद स्थापित किया एवं केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी साथ ही अन्न समरसता कार्यक्रम के तहत महिला कार्यकर्ता के घर मोटे अनाज का भोजन किया गया।

 

सेवा कार्यक्रम के तहत पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए एवं आंगनवाड़ी में फल वितरण किए गए। गंगापुर ग्रामीण एवं शहर मंडल के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यक्रम मन की बात को कीर्ति सिंह एवं सभी महिला पदाधिकारी कार्यकर्ता बहनों के साथ सुनी। कुटीर एवं लघु उद्योग चलाने वाली बहनों को जेम पोर्टल की जानकारी दी गई। दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन मंडल स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया।

 

National BJP Mahila Morcha office bearer Kirti Singh's two-day Sawai Madhopur stay ends

 

जिसमें महिला कार्यकर्ता बहनों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा की रीति नीति प्रसार करने का आह्वान किया गया तथा कांग्रेस के कुशासन को जड़ सहित उखाड़ने का संकल्प दिलाया। कीर्ति सिंह ने बताया कि बहुत ही दु:खद है कि राजस्थान आपराधिक गतिविधियों एवं महिला अत्याचारों में नंबर वन पर आ गया है, ऐसे में अब समय आ गया है कि कांग्रेस कुशासन के खिलाफ महिलाएं अपने विरोध का बिगुल बजा दे। कीर्ति सिंह ने नव मतदाता संपर्क भी किया एवं छात्राओं को वोट की ताकत का एहसास करने के लिए कहा साथ ही कहा कि आपके लिए वोट करना कितना आवश्यक है।

 

इसी संदर्भ में प्रबुद्ध महिला बहनों से संवाद भी स्थापित किया गया जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने आयाम स्थापित कर रही हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सीमा गौतम, उर्मिला सिंह, जिला उपाध्यक्ष मीना जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष मथुरिया, शहर मंडल अध्यक्ष सुमन कवंर राजपूत, बजरिया मंडल अध्यक्ष गायत्री जांगिड़, मंडल महामंत्री कनकलता गौतम, गंगापुर शहर मंडल अध्यक्ष राधा दीक्षित, गंगापुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शिव दुलारी राजपूत, कुस्तला मंडल अध्यक्ष नारंगी मीणा, बामनवास मंडल अध्यक्ष द्रोपदी मीणा, गंगापुर मंडल महामंत्री अनीता व्यास सहित कई कार्यकर्ता बहने उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !