Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

प्रेस के बदलते स्वरूप विषय पर मनाया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

जयपुर: स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रेस की प्रतिनिधि संस्था भारतीय प्रेस परिषद द्वारा घोषित राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवम्बर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित कर मनाया। विभाग की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस संगोष्ठी का विषय प्रेस के बदलते स्वरूप रखा गया। सूचना केंद्र में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अलका सक्सेना ने कहा कि प्रेस के बदलते स्वरूप के साथ विभाग की कार्य प्रणाली में भी अंतर आया है।

 

 

National Press Day celebrated in jaipur

 

जहां पहले केवल प्रिंट मीडिया ही सरकार की रीति-नीति, कार्यों के प्रचार-प्रसार का एकमात्र माध्यम था वहीं अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क सकारात्मक एवं सत्य तथ्यों पर आधारित होता है। विभाग की साहित्य शाखा में कार्यरत उपनिदेशक रजनीश शर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ प्रेस की भूमिका, उद्देश्य और लक्ष्य में भी बदलाव आए हैं।

 

 

 

आजादी से पूर्व देश की स्वतंत्रता ही मीडिया का लक्ष्य था और आजादी के बाद मीडिया का केंद्र बिंदु देश का विकास बन गया। ‌वर्तमान में ग्लोबल विलेज पर आधारित जनमत तैयार करना प्रेस का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सूचना अल्प समय में ही एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच रही है लेकिन उसके साथ ही सूचना की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न भी लग रहे हैं। ऐसे में सजग नागरिक गलत खबरों पर रोक लगा सकते हैं।

 

 

 

 

उपनिदेशक आशीष खंडेलवाल ने मीडिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग और प्रभाव पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर ने मानव को उत्पाद बना दिया है, जहां हमारे लिए जरूरत से ज्यादा सूचना या जानकारी उपलब्ध है। मीडिया में सामान्य जानकारी को भी बिग ब्रेकिंग या सनसनीखेज तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के बदलते स्वरूप के साथ बाजारवाद हावी होता जा रहा है। और अब डिजिटल मीडिया के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने तो मीडिया को पूरी तरह से बदल दिया है।

 

 

 

डीप फेक से जहां सही-गलत का पहचानना कठिन है, वहीं एआई के बढ़ते दखल से वह दिन दूर नहीं जब हम एआई के गुलाम होंगे। उन्होंने कहा कि मानव में असीम क्षमताएं हैं और हमें अपनी इन क्षमताओं का विस्तार करना होगा। उपनिदेशक लोकेश चंद्र शर्मा ने विधानसभा में मीडिया की बदलती विधाओं पर अपने विचार प्रकट किए। जनसंपर्क अधिकारी गजाधर भरत ने अपनी स्वरचित ओजस्वी कविता से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।

 

 

संगोष्ठी को संयुक्त निदेशक नगर निगम हैरिटेज मोतीलाल वर्मा, उपनिदेशक समाचार शिप्रा भटनागर, सहायक निदेशक कविता जोशी, सुमन मान्तुवाल ने भी संबोधित किया। सहायक जनसंपर्क अधिकारी रचना सिद्धा, अंजलिका पंवार ने कविता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी सपना शाह एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर पारीक ने किया। अंत में सूचना केंद्र के प्रभारी उपनिदेशक लीलाधर ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !