Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पीजी कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शकील अहमद ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जन्म जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल सहित विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया।

 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताया। प्राचार्य ने बताया कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। नियमित रूप से खेलों का अभ्यास करने से हम अधिक अनुशासित, धैर्यवान, कुशल नेतृत्वकर्ता एवं स्फूर्तिवान बन सकते हैं।

 

National Sports Day celebrated in PG College Sawai Madhopur

 

एनएसएस के जिला समन्वयक डॉ. हरिचरण मीना ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुए विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेल खेलने की अपील की ताकि वे स्वस्थ एवं शारीरिक तथा मानसिक रूप से मजबूत बन सके। प्रोफेसर डॉ. विजय सिंह जाट ने बताया कि खेल गुस्से एवं चिड़चिड़ेपन को दूर कर खुशी का अहसास देता है। खेल समस्याओं से जूझकर विषम परिस्थितियों में भी जीत हासिल करने एवं मनोबल ऊंचा बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

 

डॉ. हनुमान मीना ने बताया कि नियमित रूप से खेल खेलकर हम कई प्रकार की बीमारियों जैसे मोटापा, गठिया, डिप्रेशन हृदय की विभिन्न बीमारियों, मधुमेह आदि से बच सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सैनी ने खेलों के महत्व पर अपने विचार प्रकट करते हुए बताया कि खेल विद्यार्थियों को बहिर्मुखी बनाता है एवं आत्मविश्वास का संचार करता है जिससे विद्यार्थी अपने भावी जीवन में ज्यादा सफल हो पाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मनमोहन शर्मा एवं प्रोफेसर परीक्षित हाडा ने भी अपने विचार प्रकट किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !