Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नीट यूजी परीक्षा-2025 रविवार को, जिला कलेक्टर ने ली बैठक

सवाई माधोपुर: नीट यूजी परीक्षा-2025 (NEET) के सफल, निष्पक्ष और सुचारू आयोजन के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों को आपसी समन्वय के साथ राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी की गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए है।
NEET UG Exam-2025 on Sunday, District Collector held a meeting in Sawai Madhopur
जिला कलक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी नीट यूजी परीक्षा-2025 4 मई, 2025 को दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक एवं दिव्यांगजनों के लिए दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक जिला मुख्यालय के पांच परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। जिसमें कुल 1896 परीक्षार्थी भाग लेंगे। जिला कलक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस महत्वपूर्ण परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर पूर्ण पारदर्शिता, गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, टॉयलेट आदि की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने केंद्राधीक्षकों, निरीक्षकों एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारियों की तैनाती समय पर करने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, और भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक बंदोबस्त करने को कहा गया। साथ ही, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर समय पर पहुँचाने के लिए परिवहन विभाग को विशेष निर्देश जारी किए गए।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र एवं आवश्यक सामग्री के साथ राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा निर्धारित समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आवश्यक रूप से परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे ताकि बायोमैट्रिक व अन्य सभी आवश्यक प्रक्रिया निर्धारित समय पर पूर्ण की जा सके। उन्होंने केन्द्राधीक्षकों को गाइडलाईन की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करते हुए सभी केन्द्रों पर मैटल डिट्रेक्टर, जेमर लगवाने, किसी भी स्थिति में केन्द्र के भीतर मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने के निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने अंत में सभी अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा को जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, एसडीएम अनूप सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य केन्द्रीय राजेश्वर सिंह, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी एजाज अली सहित समस्त केन्द्राधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !