Saturday , 5 September 2026
Breaking News

ठेकेदार की लापरवाही आम जन पर पड़ रही भारी

खिरनी नगरपालिका के समीपवर्ती गांव जोलंदा से दोबड़ा तक सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 28 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से लगभग 8 किलोमीटर लम्बी व 7 मीटर चौड़ी डामरीकरण व सीसी रोड़ का कार्य पिछले 22 जुलाई 2022 से शुरू किया गया था। लेकिन संबंधित ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज तक कार्य पूरा नहीं होना क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा कार्य कछुआ चाल से करवाया जा रहा है। जिसके चलते कार्य पूरा होने की तो दूर की बात है अभी आधा कार्य भी नहीं हुआ है।

 

जोलंदा पंचायत के सरपंच विजेन्द्र सिंह गुर्जर, रतन लाल मीणा, श्याम लाल मीणा, शिवदयाल शर्मा, रामकिशन गुर्जर, जोलंदा पंचायत के पूर्व सरपंच राहयबहादुर शर्मा, कांग्रेस के देहात क्षेत्र के जिला अध्यक्ष घासी लाल बैरवा सहित कई लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा जोलंदा व महेश्वरा गांव के बीच लगभग 4 पुलिया है जिनका कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बरसात होने से पुलिया पर पानी भर जाने व चिकनी मिट्टी होने के कारण स्कूली बच्चे, स्कूल की बसें, दुपहिया वाहन सहित सभी वाहन चालकों व राहगीरों का निकलना व बीमार व्यक्ति व प्रसव पीड़ित महिलओं को खिरनी सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र पर लाना ले जाना दुश्वार हो रहा है।

 

Negligence of the contractor is affecting the general public

 

वहीं ग्रामीणों सहित सरपंच विजेंन्द्र सिंह गुर्जर का आरोप है कि रोड़ का कार्य भी मापदण्ड के अनुसार नहीं हो रहा है कहीं पर 7 मीटर की चौड़ाई है तो कहीं पर 6 मीटर की चौड़ाई की रोड़ बनाई गई है। स्कूल की बसों व चौपहिया वाहनों को जोलंदा गांव के पास ही खड़ा करना पड़ता है जिससे विद्यार्थियों को 2 किलोमीटर तक पैदल आना जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से पुलिया कार्य जल्दी पूरा करवाने की मांग की है।

 

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जल्दी का कार्य शुरू करवाकर कार्य पूर्ण करवाया जाएगा। कार्य पूर्ण करने की अवधि 21 जुलाई 2023 तक है। यदि निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो विभाग द्वारा ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुई पैनल्टी लगाई जाएगी। (राजेश मीना सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग सवाई माधोपुर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !