Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नवनियुक्त सीएमएचओ ने किया पदभार ग्रहण

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले के चिरपरिचित मदुरभाषी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने शनिवार को सवाई माधोपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। जैमिनी यहीं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। सवाई माधोपुर में पदस्थापित सीएमएचओ डॉ. धर्म सिंह मीना का यहां से धौलपुर तबादला हो गया है।

 

Newly appointed CMHO took charge in sawai madhopur

 

नव नियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले भर के चिकित्सा अधिकारियों कर्मचारियों एवं स्थानीय स्टाफ ने उनका माला पहना कर तथा साफे बंधवाकर जोदार स्वागत अभिनंदन किया तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

 

 

 

जैमिनी के पदभार संभालने को लेकर विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह खुशी का माहौल दिखाई दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी ने इस मौके पर अपने स्टाफ से आपसी समन्वय और ईमानदारी से एक दूसरे का सहयोग कर काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वे स्टाफ के सहयोग से ही बेहतर और आमजन के हित में सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर पाएंगे। उन्होंने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !