Sunday , 6 September 2026
Breaking News

देश के पांचों मिलिट्री स्कूलों में अब नवीं कक्षा में छात्राओं को भी देंगे लेटरल एंट्री

13 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, अब तक छठी कक्षा में होता था दाखिला

अजमेर: देश की पांचों मिलिट्री स्कूलों में अब 9वीं कक्षा में छात्र की तरह छात्राओं की भी लेटरल एंट्री होगी। इसी 13 नंवबर को इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहा है। सेना मुख्यालय ने इसे लेकर बुधवार को आदेश जारी किया है। अब अजमेर सहित चहल, बेलगांव, बेंगलुरु और धौलपुर की राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में 9वीं कक्षा में छात्राओं के दाखिले की यह प्रक्रिया कोर्ट के आदेशों के बाद शुरू होने जा रही है।

 

कितनी सीटों पर होगा प्रवेश, यह अभी स्पष्ट नहीं

अजमेर में 1930 में स्थापित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में 93 साल बाद पहली बार 9वीं कक्षा में छात्राओं का दाखिला प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। वर्ष 2022 यानी पिछले साल ही इन स्कूलों में छठी कक्षा में छात्राओं का दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब छात्रों की तरह छठी व नवीं कक्षा में छात्राएं भी दाखिला ले सकेंगी। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल अजमेर के प्रिंसिपल लेफ्टिनेंट कर्नल अमरदीप सिंह ने बताया कि नवीं कक्षा में कितनी छात्राओं का दाखिला होगा, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जल्द ही सीटों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसके लिए राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा।

 

Now lateral entry will be given to girl students in 9th in all five military schools of the country

 

विकसित देशों की तरह देश को मिलेंगी होनहार महिला अफसर

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में छठी के बाद अब नवीं कक्षा में छात्राओं को प्रवेश देने के पीछे सेना मुख्यालय का एक उद्देश्य यह भी है कि विकसित देशों की तरह होनहार महिला सैन्य अफसर मिलें। सेना में महिला अफसरों की संख्या बढ़ेगी। 9वीं से 12वीं कक्षा तक मिलिट्री स्कूल में अध्ययन करने वाले छात्रों में ज्यादातर सेना में अफसर बनते हैं। अब ऐसा ही छात्राओं‌ के साथ भी होगा। एनडीए की परीक्षा की तैयारी मजबूती के साथ अध्ययन काल के दौरान ही हो जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !