Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कोरोना संक्रमण से बचाव व पोषाहार पर कार्यक्रम हुआ आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा राष्ट्रीय पोषाहार एवं कोरोना जागरूकता पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र हलोंदा में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुपोषण से बचाव एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव पर महिलाओं, किशोरी बालिकाओं व ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
क्षेत्रीय लोक सम्पर्क्र ब्यूरो के प्रभारी नेमीचन्द मीना ने बताया कि आज देश में अधिकतर लोग कुपोषण का शिकार है। जिसमें विशेष रूप से बच्चे एवं गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार बन रही है। बच्चों व महिलाओं में कुपोषण के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए हमें अपने खानपान में हरि पत्तेदार सब्जियों, विटामिन, फल, दूध आदि का सेवन करना आवश्यक है ताकि कुपोषण से मुक्ति मिल सके।

nutrition and prevention from corona infection program program sawai madhopur

कार्यक्रम में कार्यक्रम में आँगनवाडी कार्यकर्ता कृष्णादेवी ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए भी पोषक भोजन की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया साथ ही आँगनवाडी केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।
ब्यूरो द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी ईमानदार करदाता इत्यादि पर जानकारी देते हुए संगोष्ठी में उपस्थित किशोरी बालिकाओं, महिलाओं किसानों व अन्य ग्रामीणजन को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी विभिन्न दिशा निर्देशों की पालना करने का संकल्प भी दिलाया गया। कोरोना जागरूकता को लेकर “खतरा अभी टला नहीं जंग अभी जारी है” विषय पर वाहन प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को कोरोना बीमारी से बचाव के लिए सही तरीके से मास्क लगाने सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान पोषाहार पर मौखिक प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं, किशोरी बालिकाएं व ग्रामीणजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रश्नों का जवाब दिया व सही जवाब देने वाले विजेता प्रतिभागियों को क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !