Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पित होकर कार्य करें अधिकारीः कलेक्टर

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें और सभी पात्रों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति कम है, वे योजना बनाकर अधिक मेहनत के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए जुटकर करें। आज गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक में जिला कलेक्टर ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि कागज में योजना का लाभ देना बताया तथा भौतिक सत्यापन में मौके पर लाभ दिया हुआ नहीं मिला तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बीस सूत्री कार्यक्रम के रैंक निर्धारण के 12 बिन्दुओं में से 5 बिंदुओं में जिले को ए श्रेणी मिलने पर सम्बंधित अधिकारियों की सराहना की तथा आगे भी इसी प्रकार प्रगति लाने के निर्देश दिए। वहीं जिन बिन्दुओं में रैंक बी एवं सी मिली उनमें संबंधित बिन्दुओं के प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए रैंक बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास के निर्देश दिए। बैठक में राजीविका की प्रगति में सी श्रेणी आने पर डीपीएम राजीविका को ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार रैंकिंग में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में विशेष प्रयास की आवश्यकता के निर्देश दिए तथा कहा कि जिन बीडीओ की प्रगति कम रहती है, उनकी मॉनिटरिंग की जाए तथा फिर भी प्रगति नहीं आती है तो उन्हे चार्जशीट दे।

 

बैठक में राजीविका के अधिकारी को स्वयं सहायता समूहों के आवेदन एवं पत्रावलियां तैयार करवाकर बैंक से संबंधित प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पौधारोपण के कार्य में विभागवार लक्ष्य के अनुरूप प्रगति की समीक्षा की गई तथा जिन विभागों की उपलब्धि लक्ष्य के अनुसार नहीं है, उन्हें आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Officers should work dedicatedly to achieve the goal-Collector

कृषि पंपसेट के ऊर्जाकरण के संबंध में अच्छी प्रगति पर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता की सराहना की। वहीं शुद्ध पेयजल के लिए अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को घर-घर नल कनेक्शन के लिए लक्ष्य के अनुसार विशेष मेहनत करने तथा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के संबध में निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीण सड़क, आईसीडीएस और खाद्य सुरक्षा के कार्य की प्रगति में ए श्रेणी मिलने पर इसे बनाए रखने की बात कही।

 

कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लक्ष्य समय पर पूरे करने पर जोर दिया। इसी प्रकार शु़द्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ प्लांट एवं अन्य योजनाओं के कार्याे की समीक्षा करते हुए आंशिक कवर्ड बस्ती योजना में लक्ष्य पूरे करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, सामाजिक सुरक्षा, वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शन, भूमिहीन परिवारों को भू खण्ड आवंटन, छात्रवृत्ति सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुये समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही।

 

मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। बैठक में जिला परिषद के सीईओ उत्तम सिंह शेखावत ने भी प्रगति समीक्षा के दौरान निर्देश दिए।

15 सूत्रीय कार्यक्रम प्रगति की बैठक:-

इस अवसर पर अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा भी की गई। बैठक में कलेक्टर ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार मदरसों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को पोषाहार दिए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, प्रगतिरत एवं स्वीकृत निर्माण कार्य, छात्रावास के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रवृृत्ति वितरण की स्थिति, विद्यालयों की एनपीएस पोर्टल पर शत प्रतिशत केवाईसी किए जाने के संबंध में डीईओ को निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !