Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गुरूवार को बामनवास के 168 एवं गंगापुर के 216 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान

पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य) के प्रथम चरण में गुरूवार, 26 अगस्त को पंचायत समिति बामनवास एवं गंगापुर में मतदान होगा। इसके लिए मतदान दलों को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, साहूनगर प्रांगण में बुधवार को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री देकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। अपरान्ह पश्चात सभी मतदान दल संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचे तथा मतदान के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने में जुट गए। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के प्रथम चरण के लिए बुधवार को सुबह 9 से 11 बजे तक पंचायत समिति बामनवास के लिए मतदान दलों का एवं दोपहर साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक पंचायत समिति गंगापुर के लिए गठित मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण कर मतदान केन्द्रों के लिए रवानगी दी गई। प्रथम चरण में पंचायत समिति बामनवास के 168 एवं पंचायत समिति गंगापुर के 216 मतदान केन्द्रों पर गुरूवार, 26 अगस्त को सुबह साढ़े 7 बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। प्रथम चरण के मतदान दलों को रवानगी के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने कहा कि मतदान अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों की अक्षरशः पालना करते हुए चुनाव सम्पन्न करवाएं। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों, प्रथम मतदान अधिकारियों एवं अन्य मतदान अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से चुनाव के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई है, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं जोनल मजिस्ट्रेट आपसी समन्वय रखते हुए मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम की हैंडलिंग पूरी केयर के साथ करने के निर्देश दिये तथा इस सम्बंध में उनको टिप्स भी दी। मतदान प्रारंभ करने से पूर्व मॉक पोल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉक पोल के बाद ईवीएम को क्लियर किया जाए। सभी प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता के साथ करवाई जाए। उन्होंने मतदान अधिकारियों से कहा कि पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता रखते हुए चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं। प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा हुआ है।

On Thursday, polling will be held at 168 polling stations in Bamanwas and 216 in Gangapur

 

जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने मतदान कार्मिकों से कहा कि विवेकशील, संवेदनशील, समर्पित एवं सहयोग के साथ नियमों की पालना करते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान कार्मिक किसी भी स्थिति में लोगों का आतिथ्य स्वीकार नहीं करें। पूरी सजगता, सतर्कता रखते हुए नियमों की पालना के साथ चुनाव प्रक्रिया को पूरी करें। प्रशिक्षण के दौरान दक्षता प्राप्त करें तथा किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कोविड एडवाईजरी एवं प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जाए।
प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने पार्टियों के साथ जाने वाले सुरक्षा कर्मियों के अलावा मतदान केन्द्र स्तर पर नियुक्त किए गए सुरक्षा कार्मिकों, मोबाइल टीम आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कार्मिकों का आत्म विश्वास बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया को आपसी समन्वय के साथ, दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए सम्पन्न करवाएं। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने मतदान कार्मिकों से पूर्ण विवेक के साथ चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक महेन्द्र कुमार पारख ने मतदान दलों को पारदर्शिता के साथ नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया करने के निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान एवं दक्ष प्रशिक्षकों ने मतदान दलों को रवानगी से पूर्व मतदान की प्रक्रिया, चुनाव के नियम, ईवीएम संबंधी नियम तथा अन्य प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया। इस मौके पर एसडीएम गंगापुर अनिल चौधरी, बामनवास एसडीएम रतनलाल योगी ने भी जोनल मजिस्ट्रेट को लगातार जोन का भ्रमण करने तथा मतदान दलों के साथ संवाद रखते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र दानोदिया, सीडीईओ मिथलेश शर्मा, राजेश शर्मा, मोइन खान, घनश्याम बैरवा, लतीफ अली सहित अन्य दक्ष प्रशिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !