Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

जयपुर: देशभर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड-2024 प्रदान किया जाएगा। इस अवार्ड के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। इच्छुक आवेदक सोमवार से ऑनलाइन नामांकन/आवेदन कर सकते हैं।
Online application for Prime Minister's Excellence Award 2024 started
आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग के संयुक्त शासन सचिव निकया गोहाएन ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स से संबंधित निर्धारित श्रेणी में आवेदन मांगे गये। ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करवा कर और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार प्रस्ताव/प्रोजेक्ट के ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। ये अवार्ड तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा।
पहली श्रेणी में जिलों का निर्धारित 11 प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों द्वारा समग्र विकास बिन्दु पर 5 जिलों को पुरस्कार दिये जायेंगे। दूसरी श्रेणी में 5 आकांक्षी ब्लॉक को पुरस्कृत किया जाएगा। तीसरी श्रेणी में 6 केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्यों और जिलों को नवाचार के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, स्क्रॉल और 20 लाख रूपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री अवार्ड योजना का उद्देश्य देशभर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय और नवाचारी कार्यों को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और पुरस्कृत करना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

Major update on Panchna Dam Trial of canals and lift system successful Karauli Sawai Madhopur Vikalp Times

पांचना बांध पर बड़ा अपडेट, नहरों और लिफ्ट सिस्टम का ट्रायल सफल

सवाई माधोपुर/जयपुर: पांचना बांध (Panchna Dam) से सिंचाई (Irrigation) जल निकासी की तैयारियों के तहत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !