Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन हुए शुरू

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एन.एस.पी.) सत्र 2021-22 में ऑनलाईन आवेदन शुरू हो गये है। इसके लिये संस्था का नोडल अधिकारी (आई.एन.ओ) को आधार आधारित प्रमाणिकरण एन.एस.पी. पोर्टल पर करना अनिवार्य हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि समस्त आई.एन.ओ को एन.एस.पी. पोर्टल पर अपना आधार नम्बर अपलोड करना अनिवार्य है। इसके लिए एन.एस.पी. पोर्टल लाईव कर दिया गया है। उक्त समस्त प्रक्रिया के दौरान ओ.टी.पी. आई.एन.ओ के आधार के साथ पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर भेजी जाएगी।

 

Online applications started on National Scholarship Portal

 

इसके लिए एन.एस.पी. पोर्टल पर उसी मोबाईल नम्बर का उपयोग करें, जो आधार में पंजीकृत है। आई.एन.ओ के द्वारा एन.एस.पी. पोर्टल लॉगइन तभी किया जा सकता है, जब केवाईसी प्रक्रिया के दौरान आधार नम्बर के द्वारा प्रमाणिकरण किया गया हो।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि समस्त आई.एन.ओ एन.एस.पी. पोर्टल को लॉगिन करने से पहले आधार प्रमाणिकरण किया जाना सुनिश्चित करें। जिन राजकीय/गैर राजकीय विद्यालय/संस्थानो ने एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी पंजीकरण नहीं करवाया हैं, जल्द ही पंजीकरण करवाया जाना सुनिश्चित करें, यदि पंजीकरण के अभाव में कोई पात्र अल्पसंख्यक छात्र/छात्रा छात्रवृति आवेदन किये जाने से वंचित रह जाता हैं तो उसकी समस्त जिम्मेवारी संबंधित विद्यालय/संस्थान की होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !