Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

11 अगस्त को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैठक का हुआ आयोजन

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 11 अगस्त को आयोजित होने वाली द्वितीय ऑनलाईन/ऑफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में आज बुधवार को ए. डी. आर. सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में मीटिंग का आयोजन किया गया। अश्वनी विज, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने मीटिंग में उपस्थित अधिवक्तागण का विगत लोक अदालत में निभाई गई भूमिका हेतु आभार व्यक्त किया तथा आगामी लोक अदालत के बारे में बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक/फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक/वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले और प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।

Organized meeting for National Lok Adalat to be held on 11th August

जिसमें सभी की सक्रिय भूमिका अपेक्षित होना बताया। साथ ही श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने मिटिंग में पधारे समस्त अधिवक्तागण का धन्यवाद ज्ञापित कर मीटिंग का समापन किया गया। इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा अध्यक्ष अभिभाषक संघ सवाई माधोपुर, जितेन्द्र शर्मा लोक अभियोजक अधिकारी सवाई माधोपुर, राधामोहन शर्मा अधिवक्ता, विनोद कुमार शर्मा अधिवक्ता एवं गिर्राज सिंह गुर्जर अधिवक्ता सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !