Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के तत्वावधान शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की 18वीं पुण्य तिथि के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय सेना की 12 बिहार रेजीमेंट व 18 बिहार रेजीमेंट के द्वारा शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह को सम्मान गार्ड द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी.एस. मीना कैप्टन रिपुदमन सिंह की माता उषा राजावत, पिता भरतसिंह राजावत, परिजन डाॅ. जयदीप सिंह, नताशा कवंर, लक्ष्य राज सिंह आदि परिवार के सदस्यों सहित 47 आर आर के कर्नल एस.एस. मिनास व 18 बिहार रेजीमेंट के कर्नल उपजीत सिंह रंधावा आदि उपस्थित थे।
एनसीसी अधिकारी डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने शहीद का जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि मात्र 26 वर्ष की आयु में कैप्टन सिंह अपने प्राणों को समर्पित कर आज की युवा पीढ़ी के सामने बलिदान का आदर्श प्रस्तुत किया है। समारोह में शहीद केप्टन रिपुदमन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पचक्र अर्पित किये गये। एनसीसी की छात्राओं द्वारा शहीद स्मारक पर रंगोली बनाकर दीपदान किया गया। प्राचार्य डाॅ. बी.एस. मीना ने शहीद रिपुदमन सिंह की आदर्श छवि को कैडेट्स के सामने प्रस्तुत किया। कैडेट्स को भारतीय सेना में करियर बनाने के लिये प्रेरित किया।

paid Tribute to martyr Captain Ripudaman Singh on his 18th death anniversary in sawai madhopur

महाविद्यालय परिवार की ओर से शहीद के पिता व माता को शाॅल ओढाकर स्मृति सम्मान दिया गया। समारोह में एनसीसी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सार्जेंट चेतन्य सिंहल व सीनियर अंडर ऑफिसर तरूण शर्मा को बेस्ट कैडेट्स अवार्ड से शहीद परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में शहीद परिवार के परिजन, महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बी.एस. मीना व एनसीसी कैडेट्स सीनियर अंडर ऑफिसर तरूण शर्मा, सार्जेन्ट चैतन्य सिंहल, अंडर ऑफिसर गणेश प्रजापत व उदित राज ने विचार व्यक्त किए एवं प्रथम वर्ष के कैडेट्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अतिरिक्त सेठी जैन, रजत भारद्वाज, सुरेन्द्र शर्मा, मधुमुकुल चतुर्वेदी, अवधेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !