Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर की 34 ग्राम पंचायतों के लिए 15 मार्च को होगा पंच-सरपंच का चुनाव

सवाई माधोपुर पंचायत समिति की 34 ग्राम पंचायतों में पंच सरपंच के लिए मतदान 15 मार्च को होगा। पंचायत चुनाव 2020 के लिए गठित विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सहायक प्रभारियों की बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारियों एवं सहायक प्रकोष्ठ प्रभारियों से कहा कि आपसी समन्वय एवं सामन्जस्य रखते हुए सभी अधिकारी सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ चुनाव की तैयारियों को मिशन मोड में ले। चुनाव में किसी प्रकार की लापरवाही सहनीय नहीं होगी।

Panch sarpanch elections held March gram panchayats Sawai Madhopur
उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से अपने-अपने प्रकोष्ठ की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए दी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि चुनाव का कार्य समयबद्ध कार्यक्रम है, इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अपने अपने कार्य को समय पर एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करें।
बैठक में कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदान दलों के गठन, बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्मिकों की नियुक्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सिंह ने मतदान केन्द्रों पर सामान्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी संबंधित प्रभारी को निर्देश दिए।
बैठक में स्टोर प्रभारी, सामान्य पर्यवेक्षण, पहचान पत्र प्रभारी, मीडिया प्रकोष्ठ, रूटचार्ट, वाहन व्यवस्था सहित अन्य प्रभारियों को योजना के अनुसार कार्य के निर्देश दिए।
बैठक में मतपत्र मुद्रण, ईवीएम तैयारी, नियंत्रण कक्ष सहित लेखा प्रकोष्ठ, शिकायत एवं कंट्रोल रूम प्रकोष्ठ के प्रभारी से अपने प्रकोष्ठ को मजबूत बनाते हुए सभी कार्याे को त्वरितता से पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से सवाल जवाब करते हुए कार्याे को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में आरएएए, एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाश चन्द्र, एसीईओ रामचंद्र, एसडीएम सवाई माधोपुर रघुनाथ सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं सहायक प्रभारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !