Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! ये 24 रेल गाड़ियां रहेंगी रद्द

कोटा: दिल्ली मुंबई रेल लाइन के पलवल स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होने जा रहा है। जिसके चलते कोटा से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, चंडीगढ़, उदयपुर, इंदौर और मडगांव सहित कई स्टेशनों पर रेल यातायात प्रभावित रहेगी। ऐसे में 24 ट्रेन को रेलवे ने रद्द कर दिया है। वहीं कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

 

 

Passengers please pay attention! These 24 trains will remain cancelled in kota

 

वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि ट्रेन नंबर 19803 कोटा से श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा से 7 व 14 सितम्बर और वापसी में 19804 माता वैष्णों देवी कटरा से दिनांक 1, 8 और 15 सितम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान कर दोनों दिशाओं में अपने निर्धारित मार्ग की जगह मथुरा-अलवर-रेवाड़ी-स्थाल बोहर-रोहतक होकर जाएगी।

 

कोटा से दिल्ली की जाने वाली ये गाड़ियां रहेंगी रद्द:
  1. ट्रेन नंबर 20945 एकता नगर निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6, 11 व 13 सितंबर को तीन ट्रिप रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर 20957 इंदौर नई दिल्ली सुपरफास्ट 6, 8, 11, 13 व 15 सितंबर को पांच ट्रिप रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन नंबर 12909 बांद्रा निजामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस 6, 8, 11, 13 व 15 सितंबर को पांच ट्रिप रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन नंबर 20451 सोगरिया नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 से लेकर 17 सितंबर तक 12 ट्रिप रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन नंबर 09309 इंदौर निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल 6, 8, 13 और 15 सितंबर को चार ट्रिप रद्द रहेगी।
  6. ट्रेन नंबर 12917 गुजरात संपर्क क्रांति 9 और 16 सितंबर को दो ट्रिप रद्द रहेगी।
  7. ट्रेन नंबर 12247 बांद्रा निजामुद्दीन युवा एक्सप्रेस 7 और 14 सितंबर को दो ट्रिप रद्द रहेगी।
  8. ट्रेन नंबर 12907 बांद्रा टर्मिनस हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 9, 12 और 16 सितंबर को तीन ट्रिप रद्द रहेगी।
  9. ट्रेन नंबर 20985 कोटा से उधमपुर जम्मू के बीच चलने वाली 11 सितंबर को एक ट्रिप रद्द रहेगी।
  10. ट्रेन नंबर 12964 उदयपुर हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर के बीच 12 ट्रिप रद्द रहेगी।
  11. ट्रेन नंबर 12449 मडगांव से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली गोवा संपर्क क्रांति 11, 12, 18 व 19 सितंबर को चार ट्रिप रद्द रहेगी।

 

कोटा से मुंबई की तरफ जाने वाली ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

  1. ट्रेन नंबर 12908 महाराष्ट्र संपर्क क्रांति 9, 12 व 16 सितंबर को तीन ट्रिप रद्द रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर 20946 निजामुद्दीन एकता नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10, 12 और 17 सितंबर को तीन ट्रिप रद्द रहेगी।
  3. ट्रेन नंबर 12910 हजरत निजामुद्दीन बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ 6, 8, 11, 13 व 15 सितंबर को पांच ट्रिप रद्द रहेगी।
  4. ट्रेन नंबर 12060 हजरत निजामुद्दीन कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस 6 से लेकर 17 सितंबर तक 12 ट्रिप रद्द रहेगी।
  5. ट्रेन नंबर 20452 नई दिल्ली सोगरिया एक्सप्रेस 6 से लेकर 17 सितंबर तक 12 ट्रिप रद्द रहेगी।
  6. ट्रेन नंबर 12963 मेवाड़ एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर 6 से लेकर 17 सितंबर तक 12 ट्रिप रद्द रहेगी।
  7. ट्रेन नंबर 12450 चंडीगढ़ से मडगांव गोवा संपर्क क्रांति भी 7, 9, 14 और 16 सितंबर को चार ट्रिप रद्द रहेगी।
  8. ट्रेन नंबर 20986 उधमपुर से कोटा 6 व 13 सितंबर को दो ट्रिप रद्द रहेगी।
  9. ट्रेन नंबर 20958 नई दिल्ली इंदौर एक्सप्रेस 7, 9, 12, 14 व 16 सितंबर को पांच ट्रिप रद्द रहेगी।
  10. ट्रेन नंबर 12248 हजरत निजामुद्दीन बांद्रा युवा एक्सप्रेस 7 और 14 सितंबर को 2 ट्रिप रद्द रहेगी।
  11. ट्रेन नंबर 12918 हजरत निजामुद्दीन अहमदाबाद गुजरात संपर्क क्रांति 7 और 14 सितंबर को दो ट्रिप रद्द रहेगी।
  12. ट्रेन नंबर 09310 हजरत निजामुद्दीन इंदौर समर स्पेशल 7, 9, 14 व 16 सितंबर को चार ट्रिप रद्द रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !