Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पेंशनरों को 31 दिसंबर तक करवाना होगा सत्यापन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत पेंशन धारकों के वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 दिसंबर तक करवाया जाना आवश्यक है। सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सुनील गर्ग ने बताया कि जिले के सामाजिक सरुक्षा पेंशन के लाभार्थियों द्वारा वार्षिक सत्यापन नहीं करवाने की स्थिति में पेंशन बंद हो सकती है। उन्होंने बताया कि पेंशनधारक अपना भौतिक सत्यापन ई-मित्र कियोस्क/राजीव गांधी सेवा केन्द्र/ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर सम्पर्क कर करवा सकते है।
Pensioners will have to get verification done by December 31
लाभार्थी उक्त केन्द्रों से अंगुली की छाप (बायोमैट्रिक्स) के माध्यम से, अंगुली की छाप से सत्यापन होने में कठिनाई आने पर पेंशनर्स के आधार/जनाधार में रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी केे माध्यम से, उक्त दोनों प्रक्रियाओं से भी किसी पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं होने की स्थिति में कियोस्कधारक द्वारा वेब केमरा से फोटो लेने के बाद उस पेंशनर के अप्रमाणित डेटा पेंशन स्वीकर्ता अधिकारी को भिजवाया जाएगा तत्पश्चात पेंशनर के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने पर, पेंशन स्वीकर्ता अधिकारी पेंशनर का डेटा प्रमाणित करेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि माह नवम्बर- दिसम्बर में किसी पेंशनर द्वारा जनाधार से जुड़ी किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ बायोमैट्रिक्स अथवा ओटीपी के माध्यम से लिया गया हो तो ऐसे पेंशनर्स को पृथक से भौतिक सत्यापन करवाने की आवश्यकता नहीं है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !