Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वाहन रैली निकाल कर लोगों को रक्तदान के लिए किया प्रेरित

सवाई माधोपुर: भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आह्वान पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद लाडनूं के निर्देशानुसार स्थानीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 29 सितम्बर 2024, रविवार को अणुव्रत भवन आदर्शनगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद द्वारा जागरूकता रैली निकालकर रक्तदान, महादान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

 

 

People were motivated to donate blood by taking out a vehicle rally in sawai madhopur

 

 

 

तेरापंथ युवक परिषद आदर्शनगर के अध्यक्ष अजय जैन सुनारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर 29 सितम्बर को प्रातः 9:00 से 5:00 बजे तक लगाया जाएगा। शिविर प्रभारी देवेश जैन, शिविर संयोजक रिंकू जैन, युवक परिषद कार्यसमिति सहित स्थानीय तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मण्डल, कन्या मंडल, अणुव्रत समिति ने आज अणुव्रत भवन से बजरिया तक वाहन रैली निकाल कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। भारत विकास परिषद के रत्नाकर गोयल ने भी संस्था की ओर से युवा शक्ति को रक्तदान करने हेतु अभिप्रेरित किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !