Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अनुज्ञा आदेश हुआ जारी, प्रमाण पत्र मिलने से हो सकेंगे अटके काम

गंडावर निवासी बजरंगी ने अपने पति रमको के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर में आवेदन किया। शिविर प्रभारी ने इसके लिए अनुज्ञा प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करवाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया। रमको के परिजनों ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के अभाव में परिवार वालो को सम्पत्ति के उत्तराधिकार पेंशन बीमा आदि के मामलों को निपटाने और भूमि के नामान्तरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

 

 

 

 

 

पंचायत समिति परिसर खण्डार में प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में आवेदन पर कार्रवाई करते हुए विकास अधिकारी को अनुज्ञा आदेश जारी करने का निर्देश दिया। विकास अधिकारी द्वारा आवेदन की जांच के पश्चात् अनुज्ञा आदेश जारी किया गया और ग्राम विकास अधिकारी गण्डावर को अनुज्ञा आदेश के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये।

 

 

 

मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने से अब रमको के पुत्र को सम्पत्ति के उत्तराधिकार पेंशन बीमा और भूमि के नामान्तरण जैसे मामलों को निपटारे में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

 

दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुश हुआ फुरकान एवं अलसिफा

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम पंचायत फलसावटा में आयोजित शिविर फुरकान एवं अलसिफा के लिए सुकुनभरा रहा। दोनों को मौके पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर दिए गए। फुरकान खां व अलसिफा बानो के परिवारजन ने बताया की हम कई सालों से दिव्यांग प्रमात्र पत्र बनवाने के लिए कभी जयपुर तो कभी सवाई माधोपुर के चक्कर काट रहे है।

 

 

शिविर में अपनी समस्या शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी को बताई तो उन्होंने तत्काल समस्या सुनी तथा मेडिकल टीम से परीक्षण करवाकर तुरंत दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करवाया। दिव्यांग प्रमाण पत्र पाकर दोनों को चेहरे खिल गए। उन्होंने कहा कि अबअ उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

 

 

Permission order issued, work can be due to certificate

 

सालों बाद पट्टे पाकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे

 

प्रशासन गांवो के संग अभियान के फलसावटा शिविर में सालों बाद अपने आवासीय मकान के पट्टे पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। शिविर में गांव के जीवनी बेबा पत्नि पप्पूलाल, कैलाश बैरवा पुत्र ऊंकार बैरवा, रामजीलाल बैरवा पुत्र बंशी, सलीम, जब्बो पत्नि अजीज खांन, रामनिवास पुत्र सुग्रीव  ने बताया की हम कई वर्षो से अपने मकानो का पट्टा जारी करवाने के लिए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एव अन्य कार्यालयो के चक्कर काट कर थक चुके थे। आज शिविर में उपखंड अधिकारी को आवेदन करने पर तुरंत पट्टे मिल गए। पट्टे प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरे खिल गए तथा कहा आज हमारा काम हुआ, हम खुश है।

 

आपसी सहमति से हुआ खाता विभाजन

 

प्रशासन के संग अभियान के तहत फलसावटा गांव में आयोजित शिविर सोबत अली, मौसमी बानों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। शिविर में खातेदार सोबत अली पुत्र अली व मौसमी बानो पत्नि मजिद ने शिविर प्रभारी को अपनी सामलाती भूमि के खाता विभाजन के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

 

 

उन्होंने बतायाव कि कई वर्षो से अपनी सामलाती भूमि का बटवारा नहीं होने से उन्होंने कई सरकारी योजनाओ का लाभ नही मिल रहा था। शिविर प्रभारी ने समस्या सुनकर तत्काल कार्यवाही करते हुए हल्का पटवारी को खसरा नंबर 2062 रकबा 0.26  का तकास्मा स्कीम तैयार करने के आदेश प्रदान किये। मौके पर ही खातेदारो के बटवारा करवाया गया। खातेदारी विभाजन का पत्र सौंपा गया। लाभार्थियों शिविर को उनके लिए लाभकारी बताते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !