Sunday , 7 June 2026
Breaking News

निजी संस्थानों के कार्मिकों ने ली कोरोना जागरूकता शपथ

कोविड-19 जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज जिले की सभी निजी औद्योगिक इकाईयों के कार्यालय, फैक्ट्री, कृषि उपज मण्डी में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कोरोना शपथ दिलाई गई।
चौथ का बरवाड़ा क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से किसानों और उपभोक्ताओं को 50 से अधिक मास्क का निःशुल्क वितरण किया गया तथा सभी को जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई एवं शपथ दिलवाई गयी।
इसी प्रकार जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में रणथंभौर रोड़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में जागरूकता शपथ दिलाई गई तथा मास्क आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जागरूकता सामग्री का भी वितरण किया गया। कृषि उपज मण्डी, सवाई माधोपुर में व्यापारियों, आढतियों, पल्लेदारों और कार्मिकों को मण्डी सचिव श्यामसुन्दर ने शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक चन्द्रमोहन गुप्ता ने समझाया कि मास्क लगायें, बार-बार हाथ धोयें, 2 गज की दूरी रखें तथा सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें।
इसी प्रकार गंगापुर सिटी में नवीन कृषि मंडी समिति में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली एवं उप जिला कलेक्टर विजेंद्र कुमार मीणा द्वारा किसानों पल्लेदारों एवं व्यापारियों को नवीन मंडी प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर पर कोरोना जागरूकता की शपथ दिलाई गई। अवसर पर सचिव कृषि उपज मंडी समिति द्वारा 250 मास्को का वितरण किसानो, पल्लेदार एवं को व्यापारियों को किया गया।

Personnel from private institutions took Corona awareness oath
सरकारी सूत्रों के अनुसार बुधवार को सार्वजनिक उद्यानों, पार्कों में प्रचार सामग्री वितरण कर वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना के बारे में जागरूक किया जायेगा। इसी दिन आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर काढ़ा पिलाया जायेगा। इसी प्रकार गुरूवार को स्कूली विद्यार्थियों की कोरोना जागरूकता संबंधी चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता का विषय “कोरोना-सावधानी पूरी, डर जीरो” (ब्लाॅक स्तरीय) आदि कार्यक्रम होंगे।
शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका समूह की महिलाएं, उपखण्ड मुख्यालयों पर किसी एक सड़क या कार्यालय परिसर में “कोरोना हारेगा, सवाई माधोपुर जीतेगा” स्लोगन या कोरोना जागरूकता मांडना बनायेंगी। शनिवार को लावारिस गौवंश को सामाजिक संगठनों के सहयोग से चारा खिलाया जायेगा। इसी प्रकार रविवार को निजी व सरकारी वाहनों पर जागरूकता संबंधी स्टीकर लगाने का कार्य किया जायेगा। सोमवार को जिला/ब्लाॅक स्तर पर साइकिल रैली का आयोजन किया जायेगा। 30 जून को जागरूकता अभियान समापन समारोह होगा, जिसमें कोरोना योद्धाओं एवं जागरूकता अभियान में श्रेष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !