Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाएं कार्मिक

पंचायती राज संस्था आम चुनाव-2020 से मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण आज जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, साहू नगर में हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह ने प्रशिक्षण की दोनों पारियों में साहूनगर स्कूल पहुंच कर चुनाव कार्मिकों को स्वतंत्रए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं दक्षता के साथ चुनाव को सम्पन्न करवाने के टिप्स और निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्मिक यह न सोचे कि ऐसे कई चुनाव सम्पन्न करवा दिये, प्रशिक्षण को पूरी बारीकी से लें तथा पूर्ण सजगता से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवायें। उन्होंने कहा कि हर एक चुनाव अपने आप में एक चैलेन्ज होता है। पंचायत स्तर के चुनाव में प्रत्याशी एवं आमजन का आपसी जुड़ाव अधिक होता है, ऐसे में पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता बरतते हुए कार्य करें। उन्होंने कार्मिकों से कहा कि सभी पूरी निष्ठा, लगन, समर्पण एवं पूरे मनोयोग से टीम भावना के साथ चुनाव कार्य को सम्पन्न करवाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Personnel should conduct election process with fair, independent transparency
उन्होंने प्रशिक्षण में चुनाव कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर ट्रेनिंग में कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों को पंचायत चुनाव की प्रक्रिया, चुनाव के दौरान किए जाने वाले कार्य, भरे जाने वाले प्रपत्र तथा ईवीएम के संबंध में समस्त जानकारी में दक्षता प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिससे चुनाव के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्मिकों से कहा के चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। उन्होंने पूरी निष्पक्षता के साथ नियमों का पालन करते हुए चुनाव करवाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों से सवाल जवाब करते हुए चुनाव प्रक्रिया की दक्षता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने मतदान केन्द्र पर जायें तो किसी के भी घर नहीं रूकना है, चाहे वह खास रिश्तेदार ही क्यों न हो। किसी भी घटना की सूचना समय पर अपने उच्च अधिकारी को दें। मास्टर ट्रेनरों ने चुनाव प्रक्रिया एवं नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
पंचायत चुनाव में सरपंच का चुनाव ईवीएम मशीन से तथा पंच का चुनाव मतपत्र के माध्यम से होगा। इस संबंध में पूरी प्रक्रिया की प्रेक्टिकल जानकारी भी दी गई। कार्मिकों ने ईवीएम पर प्रेक्टिकल करके भी देखा। प्रशिक्षण के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम कैलाश चंद्र, सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ, जिला परिषद के एसीईओ रामचंद्र तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रथम पारी में 225 मतदान अधिकारी एवं 225 सहायक मतदान अधिकारी प्रथम ने प्रशिक्षण लिया। इसी प्रकार दूसरी पारी में भी मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी प्रथम ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी क्रम में शनिवार को भी मतदान अधिकारियों एवं सहायक मतदान अधिकारियों को उनके क्रम के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !