Saturday , 5 September 2026
Breaking News

काली पट्टी बांधकर आंदोलन कर रहे फार्मासिस्ट

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) के तत्वाधान में पूरे प्रदेश के अंदर सभी फार्मेसिस्ट एंट्री लेवल ग्रेड पे 4200 करने, नर्सिंग संवर्ग के समान वेतन भत्ते दिए जाने, पदनाम परिवर्तन कर फार्मेसी ऑफिसर करने, 2880 पदों पर फार्मासिस्ट भर्ती शीघ्र पूरी करने सहित कुल 10 सूत्रीय मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं।

 

देशभर में मुख्यमंत्री नि: शुल्क निरोगी (दवा) योजना में राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम ऊंचा करने वाले फार्मासिस्ट को उनकी मेहनत और कार्य के अनुरूप वेतन भत्ते और प्रोत्साहन नहीं मिलने से फार्मासिस्ट का मनोबल कमजोर होता जा रहा है। सरकारी फार्मासिस्ट की पिछले 11 वर्ष से ना तो वेतन विसंगति दूर की गई और ना ही अन्य चिकित्सा संवर्गों की भांति वेतन भत्तों की मांग सरकार पूरी कर रही है।

 

Pharmacists protesting by tying a black band in sawai madhopur

 

फार्मासिस्ट की प्रमुख मांगों की सरकार द्वारा उपेक्षा से फार्मासिस्ट संवर्ग में गहरा रोष है जिसका मुख्यमंत्री नि: शुल्क निरोगी राजस्थान योजना के क्रियान्वन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। जिला अध्यक्ष खेमचंद मथुरिया ने बताया कि फिलहाल इस दौरान चिकित्सा व्यवस्था सुचारु रुप से बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है।

 

प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज से 2 दिन तक सभी फार्मासिस्ट काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे, यदि सरकार अब भी वर्तमान बजट में सरकारी फार्मासिस्ट के लिए एंट्री लेवल ग्रेड पे 4200 और वेतन भत्तों की घोषणा करने या लिखित आश्वाशन नहीं देती है तो फार्मासिस्ट संवर्ग द्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा। जिससे नि: शुल्क दवा योजना पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव की समस्त जिम्मेदारी सरकार की होगी।

 

homeopathy medical service is also available in Sawai Madhopur

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किडनी में गांठ (PCKD), पथरी (Kidney stone and Gall bladder Stone), पाइल्स, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, गेहूं से एलर्जी (Wheat Allergy), एलर्जी (धूल मिट्टी, मौसम परिवर्तन), डायबिटीज, थायराइड प्रोस्टेट(BPH), माइग्रेन, पुरुषों से संबंधित रोग, महिलाओं से संबंधित रोग, त्वचा से संबंधित रोग एवं अन्य सभी बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:-

दिनांक:- 05 फरवरी 2023

प्रातः- 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान:- राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर

लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया +91 9602059872

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !