Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

दौसा में दर्दनाक हा*दसा, हा*दसे में सात बच्चों समेत 11 की मौ*त 

दौसा: राजस्थान के दौसा जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। इस हा*दसे में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौ*त हो गई है। सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी गांव में हुआ है। एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली (एटा) गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में खाटूश्याम गए थे। वापसी में महिलाओं-बच्चों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया।

 

Pickup and truck collision in dausa rajasthan

 

 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस पिकअप का एक्सीडेंट हुआ है उसमें 20 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौ*त दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में द*म तोड़ा है। मृ*तकों में पूर्वी (3), दक्ष (12), शीला (35), प्रियंका (25), अंशु (26), सीमा (25),और सौरभ (35) हैं। 4 मृ*तकों की पहचान नहीं हुई है। हा*दसे के 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), रीता (30), नैतिक (6), प्रियंका (19), नीलेश कुमारी (22), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य है।

 

 

 

 

दौसा पुलिस अधीक्षक सागर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मनोहरपुर के पास हुए इस हा*दसे में लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद उत्तर प्रदेश के एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि पिकअप वैन में 20 से अधिक लोग सवार थे। पिकअप वैन ने राजमार्ग की सर्विस लेन पर खड़े ट्रक को टक्कर मा*र दी। यह हा*दसा बुधवार सुबह चार से पांच बजे के बीच हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ घायलों में से एक की हालत गंभीर है। पुलिस उपाधीक्षक रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस हा*दसे में 10 लोगों की मौत मौके पर हुई, जबकि एक महिला की मौ*त एसएमएस अस्पताल पहुंचने के बाद हुई है। बाकी अन्य लोगों का उपचार चल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !