Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव में दिखेगी महिला, युवा और विशिष्ट योग्यजन की तस्वीर

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलो की चारों विधानसभाओं में लोकसभा आम चुनाव 2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 32 महिला प्रबन्धित, 32 युवा प्रबन्धित, 4 विशिष्ट योग्यजन प्रबन्धित एवं 4 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जा रहे है। ताकि चुनावों में महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन और युवा शक्ति का भी समागम नजर आए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चारो विधानसभा क्षेत्रों सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास एवं खण्डार में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 32 महिला, 32 युवा, 4 विशिष्ट योग्यजन प्रबन्धित एवं 4 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला कार्मिक मतदान केंद्र पर महिलाएं, विशिष्ट योग्यजन कार्मिक मतदान केंद्र पर विशिष्ट योग्यजन एवं युवा कार्मिक मतदान कंेद्र पर युवा ही मतदान से जुड़ी सारी व्यवस्थाएं संभालेंगे। इस तरह जिले में कुल 72 मतदान केंद्र तैयार किए जाएंगे, जहां महिला, युवा और दिव्यांगजन ही मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को संभालेंगे।
उन्होंने बताया कि सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास सहित खण्डार विधानसभा क्षेत्र के लिए इन विशेष मतदान केंद्रों को चिन्हित कर लिया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ महिला कार्मिक मतदान केंद्र, एक-एक दिव्यांग कार्मिक मतदान केंद्र, आठ-आठ युवा कार्मिक मतदान केंद्र एवं एक-एक आदर्श मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं, दिव्यांगों और युवाओं सहित सभी नागरिकों को अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आयोग ने महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगजन और युवाओं को बढ़ावा देने के लिए मतदान केंद्र बनाने का निर्णय लिया है।

 

 

विधानसभा वार महिला प्रबन्धित मतदान केन्द्र:- गंगापुर विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय वजीरपुर ब्लॉक बी कमरा नम्बर 01, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी कमरा नंबर 1, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मिर्जापुर कमरा नंबर 2, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी कमरा नंबर 1, कल्याणजी धर्मशाला गंगापुर सिटी कमरा नंबर 1, शिव शिक्षा निकेतन गंगापुर सिटी कमरा नंबर 1, कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति गंगापुर सिटी कमरा नंबर 2 एवं भगवती बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय उदेई मोड गंगापुर सिटी कमरा नंबर 3 में तथा बामनवास विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पिपलाई कमरा नंबर 2, राजकीय उच्च विद्यालय पिपलाई कमरा नंबर 1 एवं 2, राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय बौंली कमरा नंबर 1 एवं 2, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली कमरा नंबर 1 एवं 2, श्री जागेश्वर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बौंली कमरा नंबर 2 में तथा सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बालमंदिर कॉलोनी सवाई माधोपुर कमरा नंबर 1 एवं 2, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन उत्तरी भाग इन्दिरा कॉलोनी सवाई माधोपुर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन दक्षिणी भाग इन्दिरा कॉलोनी सवाई माधोपुर, राजकीय कन्या महाविद्यालय आलनपुर सवाई माधोपुर कमरा नंबर 3 एवं 4 चन्द्रसागर दिगम्बर जैन माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर एवं अग्रवाल शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर दक्षिणी भाग में। वहीं खण्डार विधान क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भेडोला कमरा नंबर 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा कमरा नंबर 2, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐकड़ा कमरा नंबर 1, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रांवरा हॉल नंबर 1, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुरा कमरा नंबर 2, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार कमरा नंबर 1, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठ बिहारी कमरा नंबर 1 मतदान केन्द्रों पर महिला कार्मिक मतदान केन्द्र संभालेंगी।

 

Picture of women, youth and specially abled people will be seen in Lok Sabha elections

 

इन मतदान केंद्रों पर युवाओं के हाथों में रहेगी बागड़ोर:- गंगापुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर ब्लॉक सी कमरा नंबर 1, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी कमरा नंबर 3, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मिर्जापुर कमरा नंबर 3, मित्तल आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी कमरा नंबर 1, कार्यालय जलदाय विभाग गंगापुर सिटी कमरा नंबर 2, कार्यालय पंचायत समिति गंगापुर सिटी कमरा नंबर 1, केशव एकेडमी गंगापुर सिटी कमरा नंबर 1, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सालौदा कमरा नंबर 1 में। इसी प्रकार बामनवास विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीकलां ब्लॉक बी कमरा नंबर 3, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीकलां कमरा नंबर 1 एवं 2, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बामनवास पट्टीकलां कमरा नंबर 1 एवं 2, भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र बामनवास पट्टीखुर्द, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टी खुर्द ब्लॉक सी नम्बर 1 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास पट्टीखुर्द कमरा नंबर 1 में। इसी प्रकार सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मलारना डूंगर कमरा नंबर 2 और 3, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खिरनी कमरा नंबर 5, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ौती कमरा नंबर 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजनोटी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतलपुरा मालियान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर कमरा नंबर 1 एवं राजकीय पशु चिकित्सालय आलनपुर कमरा नंबर 1, में। इसी प्रकार खण्डार विधानसभा क्षेत्र में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाड़ कमरा नंबर 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुस्तला कमरा नंबर 1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिजूरी कमरा नंबर 6, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लहसोड़ा कमरा नंबर 8, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडवास कमरा नंबर 3, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तालड़ा कमरा नंबर 2, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बहरावंडाकलां कमरा नंबर 11 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेर कमरा नंबर 1 मतदान केन्द्रों पर युवा कार्मिकों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

 

यहां विशिष्ट योग्यजन संभालेंगे मतदान केन्द्र:- विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नसिया कॉलोनी गंगापुर सिटी नंबर 3 कमरा नंबर 2, श्री जागेश्वर राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बौंली कमरा नंबर 1, लेखाधिकारी कार्यालय जयपुर विद्युत वितरण निगम खेरदा कमरा नंबर 1, एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार कमरा नंबर 5 में विशिष्ट योग्यजन मतदान केन्द्र संभालेंगे।

 

आदर्श मतदान केन्द्र:- अग्रवाल धर्मशाला गंगापुर सिटी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पिपलाई कमरा नंबर 1, लेखाधिकारी कार्यालय जयपुर विद्युत वितरण निगम खेरदा कमरा नंबर 2 एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार कमरा नंबर 2 आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित किए गए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !