Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 16 जनों को धरा

शांति भंग करने के आरोप में 12 आरोपी गिरफ्तारः-

 

सुरज्ञान सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना सूरवाल ने रामखिलाड़ी पुत्र विजयराम निवासी दुब्बी बनास थाना सूरवाल जिला सवाई माधोपुर व सियाराम हैड कांस्टेबल थाना सूरवाल ने कमलेश पुत्र लखन लाल, लखन लाल पुत्र सोनाराम, ब्रह्मसिंह पुत्र बाबूलाल, सागर पुत्र राजाराम निवासीयान जटवाड़ा कलां, हरिमोहन पुत्र बीरबल गुर्जर, हरिकेश पुत्र बीरबल, रामभरोस पुत्र बीरबल निवासीयान जटवाड़ा कलां को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

इसी प्रकार बृजेन्द्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने राहुल पुत्र भरत लाल निवासी तलावड़ा थाना सदर गंगापुर सिटी को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार हरिशंकर सहायक उपनिरीक्षक थाना बौंली ने मदनलाल पुत्र अम्बालाल निवासी गंगवाड़ा, रामावतार पुत्र अम्बालाल  निवासी गंगवाड़ा, भजनलाल पुत्र अम्बालाल निवासी गंगवाड़ा बौंली को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

 

Police arrested 16 people in different cases in sawai madhopur

 

दर्ज मुकदमात का 1 आरोपी गिरफ्तारः-

राजेन्द्र सिंह रावत सी.ओ. एससी/एसटी सैल सवाई माधोपुर ने चन्द्रवीर पुत्र रामदास निवासी सेदालमपुर थाना अतरोली जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश को दर्ज मुकदमात के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरूद्ध महिला थाना सवाई माधोपुर पर पॉक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।

 

जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तारः-

 

धनराज सहायक उपनिरीक्षक थाना सदर गंगापुर सिटी ने मदन पुत्र शंकर निवासी नौगांव,  ओमप्रकाश पुत्र जयराम निवासी नौगांव, जीतु उर्फ जीतराम पुत्र रामधन निवासी नौगांव को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी जयपुर रोड़ देवनारायण मन्दिर के पीछे गंगापुर सिटी में सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर पैसों का दाव लगाकर जुआ खेलते हुये पाये गए जिस पर आरोपियों को मय 52 ताश के पत्ते व 2400 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार कर आरपीजीओ में थाना सदर गंगापुर सिटी पर दर्ज किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !