Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नबालिग युवतियों के साथ अभद्रता कर मारपीट करने में सहयोग करने में 2 गिरफ्तार

जिले के खण्डार के इलाका क्षैत्र के गांव गंगानगर सवाई माधोपुर श्योपुर रोड़ पर एस्सार पेट्रोल पम्प पर दिनांक 31.08.2020 को दोपहर 12 बजे के करीब महेन्द्र सिंह के साथ मारपीट तथा नाबालिग बच्चियों पर अश्लील टिप्पणी का मामला सामने आया था। आरोपी मो. जीशान व मो. हसन का साथ देने वाले उसके दोस्त व परिवारजनों द्वारा एस्सार पेट्रोल पम्प पर महेन्द्र सिंह के साथ मारपीट की व नाबालिग युवतियों पर अभद्रता करने के सम्बन्ध में महेन्द्र सिंह द्वारा थाना खण्डार पर प्रकरण दर्ज करवाया गया था। घटना के मुख्य आरोपी मो. जीशान को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

Police arrested 2 accused for cooperating with indecent assault on minor girls

जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर चौधरी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह कानावत आर.पी.एस. एवं उप पुलिस अधीक्षक वृत्त ग्रामीण सवाई माधोपुर राकेश कुमार राजौरा आर.पी.एस. के निकट सुपरिवजन में थानाधिकारी थाना खण्डार द्वारा गठित टीम ने आज गुरुवार को ग्राम छाण से नाबालिग युवतियों से अभद्रता करने वाले आरोपियान का साथ देकर दंगा करने में सहयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे अब्दुल कुददुस खान पुत्र दिलदार खान निवासी छाण पुलिस थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर, मोहम्मद शाहरूख पुत्र मुस्तफा अहमद निवासी छाण पुलिस थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !