Saturday , 5 September 2026
Breaking News

नाबालिगों से दुष्कर्म करने के 2 आरोपी गिरफ्तार

सुधीर चौधरी आई.पी.एस. पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में धर्मेन्द्र कुमार आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स.मा. के सुपरविजन में राकेश राजौरा आर.पी.एस. वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण व सतीश वर्मा आर.पी.एस. सी.ओ. एससी/एसटी के नेतृत्व में थाना बौंली के मुकदमा नं 02/2020 धारा 363 आई.पी.सी. 16/17 पोक्सो एक्ट, 3-1 (VA) SC/ST Act में अपर्हता कुमारी सुमन पुत्र हरकेश निवासी मांगरोल थाना बौंली व आरोपी धारा सिंह उर्फ राजेश पुत्र प्रहलाद निवासी कोलाडा थाना बौंली की दस्तयाबी हेतु टीम का गठन किया गया। दिनांक 25/02/2020 को थानाधिकारी हेमेन्द्र चौधरी पु.नि. बौंली को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी धारा सिंह उर्फ राजेश पुत्र प्रहलाद गुर्जर निवासी कोलाडा थाना बौंली पचपदरा बाडमेर मे रिफाईनरी मे काम कर रहा है। इस सूचना पर थाने से लक्ष्मण सिह हैड कानि., गौरव सिंह कानि. विजयपाल कानि. को मुकदमा हाजा के आरोपी धारा सिंह उर्फ राजेश की तलाश हेतु रवाना किया गया। लक्ष्मण सिंह हैड कानि. को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आरोपी धारा सिंह उर्फ राजेश के साथ अपर्हता कुमारी सुमन भी रिफाईनरी मे काम कर रही है। इस सूचना पर थाने से सम्पति महिला कानि. को रवाना किया गया। उक्त टीम द्वारा पचपदरा मे भगवैया व आरोपी की तलाश की गई। पचपदरा मे मजदूर केम्प पर मुखबिर खास के बताये हुलिये का कपल दिखाई देने पर टीम को शक होने पर नाम पता पूंछा तो लड़की ने अपना नाम सुमन पुत्री हरकेश निवासी मांगरोल थाना बौंली व लड़के ने अपना नाम धारा सिंह उर्फ राजेश पुत्र प्रहलाद निवासी कोलाडा थाना बौंली का होना बताया जो थाना हाजा के मुकदमा नं. 02/2020 धारा 363 आई.पी.सी. 16/17 पोक्सो एक्ट, 3-1 (va) SC/ST ACT में वांछित होने पर दस्तयाब किया गया।

Police arrested 2 accused of raping minors

इसी प्रकार सतीश वर्मा आर.पी.एस. उप अधीक्षक पुलिस एसआईयूसीएडब्‍लू जिला सवाई माधोपुर के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना सदर गंगापुर सिटी पर दर्ज प्रकरण संख्‍या 20/2020 धारा 363,366ए, 376डी ताहि व 5/6, 16/17 पोक्‍सो एक्‍ट में नाबालिग पीड़िता का व्‍यपहरण कर सामुहिक दुष्‍कर्म करने के मुख्‍य आरोपी दिलखुश उर्फ दिल्‍लू पुत्र मुन्ना लाल निवासी ढागडी खिदरपुर को गिरफ्तार किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !