Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुलिस ने अलग – अलग मामलों में 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जिले भर से पुलिस ने विभिन्न मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग में रणवीर सिंह पुत्र माधोसिंह एवं विनोद पुत्र सूरजमल, शराब के नशे में वाहन चलाते रामलखन पुत्र बजरंगलाल, जुआ खेलते पप्पू पुत्र प्रह्लाद, रामबाबूल पुत्र लड्डूलाल एवं मुबारक अली पुत्र अब्दुक गफ्फार सट्टे की खाईवाली करते कदीर पुत्र बसीर एवं शराब पीकर उत्पात मचाते धनराज पुत्र रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाए जाने हेतु अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत जिले की अलग – अलग थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजकुमार के अनुसार शांति भंग के आरोप में रणवीर सिंह पुत्र माधोसिंह निवासी बाढ – शाहपुरा मलारना डूंगर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजकुमार, मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, तेजराम कांस्टेबल, राजमल कांस्टेबल, सतवीर कांस्टेबल एवं दानवीर कांस्टेबल शामिल रहे।

 

Police Arrested 8 Accused from Sawai Madhopur

 

 

इसी प्रकार कुण्डेरा थाना पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति एवं शराब के नशे में मोटर साइकल चलाते एक
व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाते धनराज पुत्र रामस्वरूप निवासी एण्डा सवाई माधोपुर एवं शराब के नशे में मोटर साइकल चलाते रामलखन पुत्र बजरंगलाल निवासी ऐण्डा को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, प्रधान कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल, अजय कुमार कांस्टेबल एवं तेज सिंह कांस्टेबल शामिल रहे।

 

इसी प्रकार कोतवाली थाना पुलिस सवाई माधोपुर ने जुआ खेलते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ खेलते पप्पू पुत्र प्रह्लाद निवासी हरिजन बस्ती सवाई माधोपुर, रामबाबूल पुत्र लड्डूलाल निवासी खंडार सवाई माधोपुर एवं मुबारक अली पुत्र अब्दुक गफ्फार निवासी अंसारी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से 52 ताश पत्ते व 1650 रूपये जप्त किये है। इस दौरान पुलिस टीम में नरेश हेड कांस्टेबल, हरिओम कांस्टेबल एवं नवल किशोर कांस्टेबल मौजूद रहे।

 

इसी प्रकार कोतवाली थाना पुलिस की अन्य टीम ने गत गुरुवार को सब्जी मण्डी शहर सवाई माधोपुर के पास से एक व्यक्ति को सट्टे की खाईवाली करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने कदीर पुत्र बसीर निवासी हम्माल मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टा उपकरण व 1040 रूपये जप्त किये गए है। इस दौरान पुलिस की टीम में तेजसिंह एएसआई, कन्हैया कांस्टेबल एवं सचिन कांस्टेबल शामिल रहे।

इसी प्रकार सूरवाल थाना पुलिस ने फसबूक स्टोरी पर गाली – गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी के अनुसार पुलिस ने विनोद पुत्र सूरजमल निवासी सुनारी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेन्द्र गिरी, संजय हेड कांस्टेबल, जितेंद्र कांस्टेबल एवं राजेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !