Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले में 10 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार 

बामनवास थाना पुलिस ने गौ-तस्करी के प्रकरण में 10 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गौ-तस्करी के आरोपी बाबुद्दीन खान को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिले में पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार विश्नोई के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाशचन्द गंगापुर सिटी एवं तेजकुमार पाठक उप अधीक्षक वृत्त बामनवास के निकटतम सुपरविजन में बृजेश कुमार मीना  थानाधिकारी बामनवास द्वारा गठित विशेष टीम द्वारा गौ-तस्करी के प्रकरण में 10 माह से फरार वांछित आरोपी बाबूद्दीन पुत्र छोटू खान निवासी छोटू की ढाणी इस्लामपुरा डिग्गी जिला टोंक को आज सोमवार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Police arrested accused absconding for 10 months in the case of cow smuggling in bamanwas

 

 

घटना का विवरण:- उल्लेखनीय है की गत दिनांक 22/11/2021 को रात्रि में थाना बामनवास पर पदस्थापित एएसआई अब्दुल खालिक को सूचना मिली की बामनवास के रुंध में कुछ लोग मारुति कन्टेनर में गौ-वंश को अवैध रुप से भर रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस जाप्ता सहित मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मारुति कन्टेनर को चैक किया तो उसमें 60-70 गौवंश (सांड) बेरहमी से भरे हुए थे, जिनके सिर व पैर रस्सियों से बंधे हुए थे। मौके पर कंटेनर चालक द्वारका बलाई से इस संबंध में लाईसेन्स व परमिशन मांगी तो अपने उसने पास लाईसेन्स व परमिशन नहीं होना बताया व अपने साथियों को मौके से भाग जाने के बारे में बताया। मौके पर कन्टेनर चालक द्वारका के कब्जे से मिले मारुति कन्टेनर को जब्त किया गया एवं आरोपी द्वारका बलाई को गिरफ्तार किया गया। मौके पर आस – पास कोई गौशाला नहीं होने की वजह से गौवंश को स्वतंत्र रुप से विचरण करने हेतु वहीं बामनवास रुंध (जंगल) में छोड़ा गया। एएसआई अब्दुल खालिक ने थाने जाकर रिपोर्ट पेश की।

इस तरह किया आरोपी को गिरफ्तार :- गौ-तस्करी के मामले में थाने पर आरबीए एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच राजेश सिंह एएसआई द्वारा की गई। प्रकरण में आरोपी बाबुद्दीन को कई बार उसके घर पर जाकर तलाश किया तो आरोपी बाबुद्दीन घर पर नहीं मिला। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी बामनवास बृजेश मीना ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस की विशेष टीम आरोपी बाबूद्दीन खान का पिछले 7 महीनों से पीछा कर रही थी लेकिन आरोपी बाबूद्दीन खान बेहद शातिर किस्म का अपराधी था जो वक्त घटना से ही अपना मोबाईल बन्द कर रुपोश होकर फरार हो गया था। आरोपी बाबूद्दीन खान को तकनीकी सहयोग, कॉल डिटेल के विश्लेषण, मुखबिर तंत्र तथा पुलिस टीम के अथक/सार्थक प्रयासों से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

ये रहे पुलिस टीम में शामिल:-

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राजेश सिंह सहायक उप निरीक्षक बामनवास। दिनेश कांस्टेबल, महेन्द्र जाखड़ कांस्टेबल एवं कैलाश बबेरवाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !