Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पुलिस ने 16 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

गंगापुर सिटी थाना पुलिस ने 16 साल से फरार आरोपी राजीव पुत्र गोविन्द शरण को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने खुलासा करत हुए बताया कि जिला हाजा में चलाये जा रहे वाछिंत अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी हिमांशु शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीना के निर्देशन मे गंगापुर सिटी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए 16 साल से फरार आरोपी राजीव पुत्र गोविन्द शरण निवासी मूर्ति मोहल्ला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया है।

Police arrested accused absconding for 16 years in gangapur sawai madhopur

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थानाधिकारी थाना गंगापुर सिटी धनराज मीना पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयपुर से राजीव पुत्र गोविन्द शरण निवासी मूर्ति मोहल्ला गंगापुर सिटी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ चार अलग- अलग मामलो में जिसमे एक केश में भगौडा वारण्ट, दो केश मे मफरुर वारण्ट, एक स्थाई वारन्ट जारी किये गये थे। वारण्टी शातिर बदमाश है, जिसके विरूद्व करीब आधा दर्जन प्रकरण दर्ज हैं। वारण्टी थाना गंगापुर सिटी पर दर्ज करीब 16 साल पुराने मुकदमों में फरार चल रहा था। आरोपी अपने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक जगह पर 5-5 माह से अधिक नहीं रहता तथा बार बार जगह बदलता रहता था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा गठित टीम में धनराज मीना पुलिस निरीक्षक थाना गंगापुर सिटी, अतर सिंह हैड कांस्टेबल, ऋषिकेश कांस्टेबल एवं सोनाराम कांस्टेबल शामिल थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !